Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शांत हुई स्वर सरस्वती, शोक में डूबा देश
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड बिहार राष्ट्रीय सिनेमा

    शांत हुई स्वर सरस्वती, शोक में डूबा देश

    News DeskBy News DeskFebruary 6, 2022Updated:February 6, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन

    शांत हुई स्वर सरस्वती, शोक में डूबा देश

    लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक, शिवाजी पार्क में आज शाम होगा अंतिम संस्कार

    शिवाजी पार्क में शाम 6:30 बजे होगा लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार
    अंतिम दर्शन के लिए लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर दोपहर 12 से 3 बजे तक पेडर रोड स्थित उनके घर पर रखा जाएगा

    हिंदी फ़िल्म जगत की मशहूर गायिका लंबे समय से बीमार होने के कारण रविवार रात मल्टी ऑर्गन फेल्योर से पीड़ित होने के बाद मुंबई में निधन हो गया हैं। इससे पहले बीच Breach Candi अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। यहां पर उन्हें ICU में रखा गया था। उनकी हालत काफ़ी ज़्यादा नाज़ुक थी। अस्पताल में उनका इलाज डॉ. प्रतीत संदानी कर रहे थे।देश की अमर आवाज लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन के बाद उनकी कुछ यादें सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनल में स्मृति शेष में चलने लगी है इसी
    कड़ी में कुछ विशेष—-
    एक किताब में लता मंगेशकर ने अपनी गायकी के शुरूआती दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें एक बार गुजरे जमाने की मशहूर गायिका और अभिनेत्री नूरजहां के सामने गाना गाने के लिए कहा गया था. अधिकतर लोग ऐसा सोचते हैं कि वो अपनी आवाज के लिए कुछ खास नहीं करती हैं, क्योंकि यह कुदरत की देन है, मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है.

    जिनके नाम से भारतीय सिनेमा के संगीत की पहचान है, जो ‘भारत की कोकिला’ (the nightingale of India) हैं, जिनकी आवाज में रूहानी जादू है, आज उनका जन्मदिन है (Birthday of Lata Mangeshkar). लता मंगेशकर के प्रशंसक पूरी दुनिया में है. फैंस जानते हैं कि लता दीदी जैसी गायिका का जन्म बार-बार नहीं होता है. मगर लता मंगेशकर खुद को एक अदना-सा कलाकार ही मानती हैं. कई मौकों पर उन्होंने अपनी संगीत यात्रा के बारे में बताया है.
    जब नूरजहां ने कहा, ‘तुम बड़ी गायिका बनोगी’
    लता कहती हैं, एक दिन वो फिल्म ‘बड़ी मां’ (Badi Maa) के सेट पर थी. मास्टर विनाय ने उनसे मिलवाते हुए कहा ‘ये नूरजहां जी हैं’, इनका एक गाना गाओ. इसलिए मैंने राग जयजयवंती गाया. इसके बाद उन्होंने मुझे एक फिल्म गाना गाने के लिए कहा, तो मैंने आर.सी बोरल की फिल्म ‘वापस’ (Wapas) के गाने ‘जीवन है बेकार तुम्हारे बिना’ गाया. जब मैं गा रही थी, तो मुझे बाबा की बातें याद आ गईं, उन्होंने कहा था, ‘यदि तुम अपने गुरु के सामने गाती हो, तो खुद को गुरु समझो’. बाबा की इसी बात को ख्याल करते हुए मैंने गाना गाया, उन्हें मेरी आवाज पसंद आई. लता मंगेशकर ने किताब में जिक्र किया है कि नूर जहां, ने उन्हें खूब प्रैक्टिस करने के लिए बोला, और कहा ‘मैं किसी दिन बहुत अच्छी गायिका बनूगीं’

    कामयाबी के लिए कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण है जरूरी
    लता मंगेशकर ने अपने इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा था कि 75 फीसदी मूल प्रतिभा (Natural Talent) होती है, बाकी आपकी कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण है. लता दीदी कहती हैं कि लोग मानते हैं, ‘एक गायक को खाने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. वे सलाह देते हैं कि मिर्च न खाएं, अचार का सेवन न करें या फिर दही भी मत खाएं’, मगर मैं इन बातों पर ध्यान नहीं देती. महान गायिका आगे बताती हैं कि मेरे पिता हमेशा कहते थे, ‘अगर आपको गायक बनना है, तो अपने आसपास प्रतिबंध में लगाओ, एक गायक को खुलकर गाना चाहिए, यदि आप नियमित रूप से रियाज करेंगे, तो आवाज हमेशा अच्छी रहेगी’

    मास्टर गुलाम हैदर की बेशकीमती सलाह
    एक बार गीतकार जावेद अख्तर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान लता मंगेशकर ने कहा था कि मास्टर गुलाम हैदर के सिखाए सबक की वजह से ही उनकी आवाज और गायकी, श्रोताओं के दिल को कुछ हद तक छु पाती है. लता दीदी ने इस इंटरव्यू में बताया था कि मास्टर गुलाम हैदर मुझसे कहा करते थे,’ लता, गाने के जो बोल हैं, उनको पहले समझो. इसके लिए तुम्हें थोड़ी हिन्दीं और उर्दू आनी चाहिए. कल्पना करो की जो नायिका का दुख है, उसे अपना समझो, जो खुशी वो महसूस कर रही है, तम भी महसूस करो, फिर देखो तुम्हारे गायन का कितना प्रभाव पड़ता है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफर्जी संपादक भेजे जाएंगे जेल, बिना आरएनआई पंजीकरण के प्रेस कार्ड जारी करने वालों पर मंत्रालय नकेल कसने के तैयारी में
    Next Article राम मंदिर के प्रांगण में आयोजित वसंतोत्सव में कत्थक नृत्यांगना अनु सिन्हा की मनमोहक प्रस्तुति

    Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    June 7, 2026

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.