Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस ने दिल्ली की 6 सीटों के लिए उम्मीदवार किये घोषित
    Breaking News राजनीति

    कांग्रेस ने दिल्ली की 6 सीटों के लिए उम्मीदवार किये घोषित

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली: कांग्रेस ने दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन सहित लोकसभा चुनाव के लिए आज छह उम्मीदवार घोषित कर दिए. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी. इसके साथ ही पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिये अब तक 419 उम्मीदवार घोषित कर दिए है. पार्टी ने श्रीमती दीक्षित को उत्तर पूर्वी दिल्ली तथा श्री माकन को नयी दिल्ली सीट से चुनाव मैदान में उतरा है. पार्टी ने श्री जे पी अग्रवाल को चांदनी चौक, श्री अरविन्द सिंह लवली को पूर्वी दिल्ली, श्री महाबल मिश्र को पश्चिमी दिल्ली तथा राजेश लिलोथिया को उत्तर पश्चिमी दिल्ली(सु) सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया है. सात लोकसभा सीटों वाले दिल्ली में कांग्रेस के अब दक्षिण दिल्ली से अभी प्रत्याशी घोषित होना शेष है. इस सीट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पूर्व में लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. पिछले काफी दिनों से कांग्रेस के उम्मीदवारों पर मंथन चल रहा था. पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलें थीं, लेकिन बात नहीं बन सकी. कांग्रेस दिल्ली में 4-3 के फॉर्मूले पर अड़ी थी, तो वहीं AAP 5-2 के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी गठबंधन की बात कर रही थी. रविवार को दिल्ली में बीजेपी भी अपने चार उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. बीजेपी की तरफ से नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी, वेस्ट दिल्ली से प्रवेश वर्मा, साउथ दिल्ली से रमेश बिधूड़ी और चांदनी चौक से डॉक्टर हर्षवर्धन मैदान में होंगे.

    इनके के बीच होगा सीधा मुकाबला

    नॉर्थ ईस्ट दिल्ली – शीला दीक्षित बनाम मनोज तिवारी

    वेस्ट दिल्ली – प्रवेश वर्मा बनाम महाबल मिश्रा

    साउथ दिल्ली – रमेश बिधूड़ी बनाम अभी ऐलान नहीं हुआ ह

    चांदनी चौक – हर्षवर्धन बनाम जेपी अग्रवाल

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीलंका के आतंकी विस्फोटों से जुड़े सवाल
    Next Article कोलंबो एयरपोर्ट पर मिला एक और बम, एयरफोर्स ने किया निष्क्रिय, अब तक 290 मृत

    Related Posts

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    August 25, 2026

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    निखार सबलोक हत्याकांड के बाद आसनबनी में पसरा सन्नाटा, जाताल बाबा स्थल विवाद की जांच तेज

    श्रेष्ठ एनजीओ पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. दिग्विजय भारत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.