Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पलायन के मुद्दे से दिलचस्प बनीं कैराना सीट
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    पलायन के मुद्दे से दिलचस्प बनीं कैराना सीट

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaJanuary 30, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिशन पपोला                                                                           कैराना। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राजनीतिक पार्टियों के बीच सरगर्मी बढ़ती ही जा रही है। जिस तरह का परिदृश्य दिख रहा है, उसमें बीजेपी और सपा के बीच टक्कर होती दिख रही है, इसीलिए दोनों ही पार्टियां कोई भी कसर नहीं छोड़ रहीं हैं। किसान आंदोलन की वजह से पश्चिमी यूपी का क्षेत्र बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। सत्ता में होने की वजह से बीजेपी का यहां विशेष फोकस है। लिहाजा, केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कैराना से की और कहा कि पलायन कराने वाले यहां से पलायन कर गए। कैराना पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बहुत महत्वपूर्ण सीट है, खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति साधने के मामले में। अगर, केंद्रीय गृह मंत्री अपने प्रचार अभियान की शुरुआत यहां से कर रहे हैं तो यह अपने आप में काफी महत्वपूर्ण हैं। दरअसल, शाह ने पलायन का मुद्दा उठाया, क्योंकि यहां से जो सैकड़ों परिवारों ने पलायन किया था, वह सपा सरकार के कार्यकाल के दौरान किया था। कैराना में सबसे पहले पलायन का मुद्दा बीजेपी के पूर्व सांसद हुकुम सिंह के उठाने के बाद ही राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया था। दरअसल, उन्होंने 2016 में पलायन करने वाले 346 लोगों की एक सूची भी जारी की थी। अपनी सूची जारी करते हुए बीजेपी नेता हुकुम सिंह ने यह भी कहा था कि पलायन करने वालों में मुसलमान परिवार भी शामिल हैं। हालांकि बाद में, उन्होंने यह भी माना था कि पलायन की कोई सांप्रदायिक वजह नहीं थी। इस सूची में शामिल लोगों की कभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि भी नहीं की गई।
    बहरहाल, पांच साल बीतने के बाद भी चुनाव के वक़्त पलायन के मुद्दे को भारतीय जनता पार्टी ने फिर से आंच पर चढ़ाया है, हालांकि इन बीते पांच सालों में योगी आदित्यनाथ की सरकार के कार्यकाल में इस इलाके में पलायन करने वालों की कोई आधिकारिक सूची नहीं तैयार हुई है। बीते नवंबर महीने में योगी आदित्यनाथ ने भी पलायन करने वालों की वापसी का दावा करते हुए कहा था कि 40-50 लोग वापस लौट आए हैं, लेकिन सरकार की ओर से मीडिया के सामने चार-पांच परिवारों से ज़्यादा लोगों को सामने नहीं किया गया। यहां रहने वाले लोग कहते हैं कि योगी आदित्यनाथ की सरकार के समय में क़ानून व्यवस्था बेहतर होने से लोग वापस लौटे हैं। इसीलिए यह चुनाव में पलायन का मुद्दा जोर पकड़ेगा, इससे इंकार नहीं किया जा सकता है। बीजेपी ने कैराना विधानसभा सीट से हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, साल 2017 के विधानसभा चुनाव में मृगांका सिंह को मात दे चुके नाहिद हसन इस बार भी समाजवादी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार हैं। उनकी पार्टी का इस बार राष्ट्रीय लोकदल से गठजोड़ है। इसीलिए, यह सीट बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि पिछली बार न केवल यहां से सपा जीत चुकी है बल्कि इस बार उसका गठबंधन राष्ट्रीय लोकदल से है। इसीलिए सपा मजबूती में दिख रही है। कैराना विधानसभा में कुल तीन लाख 17 हज़ार वोटर हैं, इनमें क़रीब एक लाख 37 हज़ार मुसलमान वोटर हैं, उम्मीद की जानी चाहिए कि बीजेपी इनमें से कुछ वोट झटकने में सफल हो।
    इस सीट पर 25 हज़ार जाट वोटर भी हैं। अगर, ये वोट न बंटे तो बीजेपी को फायदा पहुंच सकता है। बीजेपी के लिए चुनौती इसीलिए भी है क्योंकि मृगांका को नाहिद हसन की मां तबस्सुम हसन भी मात दे चुकी हैं। इन दोनों के बीच साल 2018 के लोकसभा उपचुनाव में मुक़ाबला हुआ था। तब मृगांका बीजेपी की टिकट पर मैदान में थी और तबस्सुम आरएलडी के टिकट पर विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार थीं। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कैराना की सीट पर कब्ज़ा कर लिया। यहां से बीजेपी नेता प्रदीप कुमार चौधरी फ़िलहाल सांसद हैं। इस बार चुनावी मैदान में उतरे अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार अख़लाक और बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी राजेंद्र सिंह समेत कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन कुल मिलाकर 10 फरवरी को होने वाली वोटिंग में मुख्य मुक़ाबला नाहिद हसन और मृगांका सिंह के बीच ही माना जा रहा है। ऐसा नहीं है कि यहां और मुद्दे नहीं हैं, लेकिन पलायन के मुद्दे पर  जिस तरह यहां सियासत गर्म है, उससे यह सीट हॉट मानी जा रही है, जिस तरह यहां अमित शाह ने सपा को घेरने की कोशिश की है, उस लिहाज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सीट को लेकर बीजेपी कितनी गंभीर है। इसीलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि भले ही पिछले विधानसभा चुनाव में यहां से सपा जीती थी और उसका इस बार उसका आरएलडी से गठबंधन है, लेकिन बीजेपी की तरह ही यहां सपा की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। इसीलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि बाजी किसके हाथ लगती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.