Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीलंका में आतंकी धमाकेः नाश्ते की लाइन में खड़े होकर दहशतगर्द ने खुदको उड़ाया
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय अपराध

    श्रीलंका में आतंकी धमाकेः नाश्ते की लाइन में खड़े होकर दहशतगर्द ने खुदको उड़ाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलंबो: ईसाईयों के पवित्र पर्व ईस्टर पर सिनामो ग्रैंड होटल में लोग नाश्ता लेने के लिए कतारबद्ध हो रहे थे कि तभी एक शख्स आया, उसने नाश्ते की प्लेट उठाई और सबसे आगे आकर खड़ा हो गया. होटल के कर्मचारी नाश्ता परोसने ही जा रहे थे कि उस शख्स ने अपने शरीर में बांधा हुए बम का बटन दबा दिया. इस शख्स का नाम मोहम्मद अज्जाम मोहम्मद था. यह सुसाइज बॉम्बर एक रात पहले ही होटल में आकर ठहरा था. होटल के मैनेजर ने बताया कि वह आतंकी खचाखच भरे रेस्तरां में ईस्टर की सुबह नाश्ते के लिए लाइन में सबसे आगे आकर खड़ा हो गया और फिर बम ब्लास्ट कर दिया.मैनेजर ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि उस वक्त काफी भीड़ थी. इस हमले में होटल का एक कर्मचारी भी मारा गया, जो लोगों को ब्रेकफस्ट परोसने के काम में लगा था. इस होटल में वीकेंड के मौके पर आमतौर पर भारी भीड़ रहती है. मैनेजर ने बताया, ‘उसने हाथ में प्लेट पकड़ रखी थी और जब उसे खाना परोसा जाने वाला था, तभी उसने इस विनाशकारी हमले को अंजाम दिया. मैनेजर ने बताया, ‘उस वक्त सुबह के साढ़े आठ बज रहे थे और वयस्तता थी. वहां काफी परिवार थे.वह (हमलावर) कतार में सबसे आगे आया और वहां विस्फोट कर दिया. ‘ उन्होंने कहा, ‘हमारे प्रबंधकों में से एक, जो उस वक्त अतिथियों का स्वागत कर रहे थे, उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ‘ हमलावर की भी मौत हो गई. पुलिस उसके शव को मौके से ले गई. होटल के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हमलावर श्रीलंकाई नागरिक था और वह एक फर्जी पते पर होटल में ठहरा था.उसने बताया था कि वह कारोबार के सिलसिले में शहर में है. होटल सिनामो ग्रैंड में जिस वक्त बम ब्लास्ट हुआ, उसी समय दो अन्य होटलों शंगरी-ला और किग्सबरी में भी धमाके हुए थे. इसके अलावा तीन चर्चों में भी ब्लास्ट से अफरातफरी मच गई. कुल 8 धमाकों में अब तक 215 लोगों के मारे जाने की खबर है. श्रीलंका की ऐतिहासिक सेंट एंथनी चर्च में हुआ विस्फोट इतना ताकतवर था कि उसकी छत का बड़ा हिस्सा नीचे आ गिरा. इन धमाकों में 3 भारतीयों समेत 35 विदेशी नागरिकों की भी मौत की खबर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसॉफ्टवेयर इंजीनियर ने नींद की गोली देकर रेता पत्नी-बच्चों का गला
    Next Article गढ़वा : लालू यादव से मिलने में पाबंदी पर बिफरीं राबड़ी

    Related Posts

    भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

    October 13, 2026

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    October 13, 2026

    राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति

    October 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Remarkable benefits surrounding https://del-oro-casinos.ca elevate Canadian online play

    Remarkable payouts await with https://joka-casino-au.net and thrilling game variety

    Ainutlaatuinen pelikokemus ja https://posidofinland.com tarjoavat jännitystä ja voittoja suomalaisille pelaajille

    Tower Casino Registrierungsfehler: Formularprobleme und wie man sie behebt

    भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

    Modern surfaces and incaspinaustralia.com items for home interiors

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति

    Sonnige Vibes von Meeresbrisen bis https://fiery-plays.de durch pure Energie

    दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाएं सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होंगी: प्रधान न्यायाधीश न्यायालय प्रदर्शन याचिकाएं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.