Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो सहारा सिटी के बहुचर्चित दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला दबाब बावजूद नहीं हुई बिचलित वकील ममता सिंह
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    मानगो सहारा सिटी के बहुचर्चित दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला दबाब बावजूद नहीं हुई बिचलित वकील ममता सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2022Updated:January 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो सहारा सिटी के बहुचर्चित दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला दबाब बावजूद वकील ममता सिंह

    मानगो सहारा सिटी के बहुचर्चित दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, तीनों आरोपी दोषी करार, डीएसपी, थानेदार समेत 22 लोगों के भी हलक सूखे….। जमशेदपुर। कहते हैं भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं। जी हां, मानगो सहारा सिटी के बहुचर्चित दुष्कर्म मामले पर यह कहावत सटीक बैठती है। तीन साल बाद ही सही, इस मामले में दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ मिला है। कोर्ट ने इस पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों आरोपियों को दोषी करार दे दिया है। इतना ही नहीं, इस मामले में डीएसपी, थानेदार समेत 22 अन्य लोगों के भी हलक सूख गए हैं, क्योंकि कोर्ट इन्हें भी आरोपी बनाने की मंजूरी पहले ही दे चुका है। इसमें पुलिस अधिकारियों के अलावा कई लोग भी शामिल हैं। जिन तीन आरोपियों इंद्रपाल सैनी, शिवकुमार महतो और श्रीकांत को दोषी करार दिया गया है, कोर्ट इनकी सजा का ऐलान आगामी 22 जनवरी को करेगा। सोमवार को पीड़ित पक्ष की वकील ममता सिंह की बहस पूरी होने के बाद जमशेदपुर कोर्ट ने यह सजा सुनाई है। ममता सिंह की दलीलों को एडीजे 5 संजय कुमार उपाध्याय ने सही ठहराते हुए तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया। वकील ममता सिंह ने अपने अथक प्रयास और उतार-चढ़ाव के बाद इस मामले को अंजाम तक पहुंचाया और पीड़ित लड़की को इंसाफ दिलाने का काम किया। यह मामला इसीलिए भी पेंचीदा था, क्योंकि कई पुलिस अधिकारियों भी इस मामले में आरोपी हैं, जिनकी तरफ से लगातार दबाब बनाया जाता रहा, लेकिन वकील ममता सिंह बिलकुल भी विचलित नहीं हुईं। जिन आरोपियों को दोषी करार दिया गया है, ये सभी नामजद थे। बाद में, कई अन्य नाम इस मामले में जुड़े, जिसमें एजीएम थाना के तत्कालीन प्रभारी इमदाद अंसारी और डीएसपी अजय केरकट्टा का नाम भी दुष्कर्म करने वालों में शामिल है। इस मामले में डीएसपी को कोर्ट से स्टे मिल चुका है। इस मामले में जिन अन्य लोगों के खिलाफ 319 के तहत मामला दर्ज है, उनमें सोनू नैयर, लड्डन उर्फ पाहुल, मैन्यर, दिनेश अग्रवाल, अमित सिंह, मुन्ना धोबी, अजीत मिस्त्री उर्फ बुलेट मिस्त्री, उपेंद्र सिंह, शाहिद, शाहिद, अभिषेक मिश्रा,लंगड़ा मकसूद, मनोज सहाय, गुरप्रीत सिंह, शंभू दिवेदी, करीम केबुल वाला, तस्मीम अहमद, राजेश सिंह और तनुश्री नायक शामिल हैं। तीनों नामजद आरोपियों को दोषी करार दिए जाने के बाद उक्त अन्य आरोपियों की भी मुसीबत बढ़ गई है, क्योंकि इनके खिलाफ भी कोर्ट की तरफ से सजा का ऐलान किया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकॉलेज से जुड़ी समस्या को लेकर प्राचार्य को सौपी गई 8 सूत्री मांग
    Next Article कोरोना काल में शिक्षा की अलख जगा रही बछवाड़ा की शिक्षिका

    Related Posts

    वार्डन विधायक से बोली- कौन है आप, स्कूल के अंदर कैसे आए? परिचय देने पर भी नहीं पहचानी

    April 28, 2026

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    April 28, 2026

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिस्टम आगे बेबस इंसानियत , एक भाई ने बहन का कंकाल लेकर पहुँचा बैंक

    वार्डन विधायक से बोली- कौन है आप, स्कूल के अंदर कैसे आए? परिचय देने पर भी नहीं पहचानी

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.