Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गेल के डायरेक्टर गिरफ्तार, नोएडा में सीबीआई की रेड, 50 लाख रुपए रिश्वत लेने में अब तक 6 अरेस्ट
    Breaking News Headlines

    गेल के डायरेक्टर गिरफ्तार, नोएडा में सीबीआई की रेड, 50 लाख रुपए रिश्वत लेने में अब तक 6 अरेस्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गाजियाबाद. सीबीआई ने गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के निदेशक (मार्केटिंग) ईएस रंगनाथन को रविवार सुबह नोएडा के सेक्टर-62 स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले सीबीआई ने रंगनाथन के आवास सहित नोएडा, दिल्ली और हरियाणा में आठ ठिकानों पर छापेमारी की थी. 50 लाख के रिश्वत मामले में अब तक कुल छह गिरफ्तारियां हो गई हैं. सभी आरोपियों को कुछ देर बाद दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जा सकता है.

    सीबीआई ने 13 जनवरी को दर्ज की थी एफआईआर

    सार्वजनिक क्षेत्र की उपक्रम पीएसयू महारत्न कंपनी के पेट्रो उत्पाद बेचने वाले डीलरों को छूट प्रदान करने के बाबत गेल के निदेशक ईएस रंगनाथन पर 50 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है. सीबीआई की दिल्ली ब्रांच ने तेरह जनवरी को इस मामले में रंगनाथन समेत आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी. 14 जनवरी को सीबीआई ने दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, पंचकूला में छापेमारी की थी.

    रंगनाथन के परिसर से 1.29 करोड़ कैश मिला

    निदेशक ईएस रंगनाथन का आवास नोएडा के सेक्टर-62 में है. देर रात तक यहां पर छापेमारी की कार्रवाई चली. रविवार सुबह सीबीआई ने रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के दौरान रंगनाथन के परिसरों से करीब एक करोड़ 29 लाख रुपए नगद और सोने के आभूषण बरामद हुए हैं. सीबीआई अब तक रंगनाथन समेत पवन गौर, राजेश कुमार, एन रामाकृष्णनन नैयर, सौरभ गुप्ता, आदित्य बंसल को गिरफ्तार कर चुकी हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलाइफस्टाइल में इन दो बदलावों से काफी कम हो जाता है कैंसर का खतरा
    Next Article गजब का शौक: कोरोना संक्रमित होना चाहता है शख्स, वायरस के लिए पैसे खर्च को भी है तैयार

    Related Posts

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    April 29, 2026

    जिला परिषद की बैठक में डॉ. परितोष सिंह ने उठाई गोविंदपुर-घोड़ाबांधा की समस्याएं

    April 29, 2026

    मानगो में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च, इंडी गठबंधन के खिलाफ पुतला दहन

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    जिला परिषद की बैठक में डॉ. परितोष सिंह ने उठाई गोविंदपुर-घोड़ाबांधा की समस्याएं

    मानगो में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च, इंडी गठबंधन के खिलाफ पुतला दहन

    ब्राउन शुगर मामले में 13 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर पूर्वी में 84.83 लाख की 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    सराइकेला कोर्ट ने विजय तंतूबाई की रंगदारी सहित एस टी/एस सी, मामले में अग्रिम जमानत याचिका रिजेक्ट

    मंडल कारा व कल्याण योजनाओं की समीक्षा, पीवीटीजी सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.