Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लाइफस्टाइल में इन दो बदलावों से काफी कम हो जाता है कैंसर का खतरा
    Headlines

    लाइफस्टाइल में इन दो बदलावों से काफी कम हो जाता है कैंसर का खतरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कैंसर रिसर्च के लिए यूके की स्ट्रेटजिक एविडेंस एंड अर्ली डायग्नोसिस प्रोग्राम की प्रमुख डॉ. जोडी मोफ्फात का कहना है कि अगर लोग ज्यादा जीते हैं तो कैंसर होने की आशंका भी ज्यादा होगी, लेकिन कैंसर को विकसित करने से रोकने के लिए भी बहुत कुछ किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि कैसे कैंसर को रोका जा सकता है…

    डॉ.जोडी कहती हैं कि 40 फीसद कैंसर हमारे लाइफस्टाइल यानी जिंदगी जीने के तरीके की वजह से होता है. और लाइफस्टाइल को ठीक करके इसे रोका जा सकता है. जैसे धूम्रपान, यह बहुत ज़रूरी है कि लोगों को धूम्रपान बंद करने के लिए प्रेरित किया जाए.
    धूम्रपान असमानता की एक बहुत बड़ी वजह बनता है. अगर हम लोगों को धूम्रपान रोकने में मदद करते हैं तो यह कैंसर की रोकथाम में बहुत मददगार हो सकता है.

    डॉ. मोफ्फात के मुताबिक दूसरी अहम वजह है, वजन. अगर शरीर के वजन को काबू में रखा जाए तो कैंसर भी काबू में रह सकता है. हालांकि कोविड के दौरान लोगों की कसरत पर लगाम लग जाने से यह एक बड़ी चुनौती बन गया है, क्योंकि अब लोग ज्यादा से ज्यादा वक्त घर पर बिता रहे हैं. लेकिन हमें इसके लिए कोई ना कोई तरीका ढूंढना ही पड़ेगा क्योंकि कोरोना के बढ़ने की वजह भी कहीं ना कहीं हमारी इम्यूनिटी का कमजोर होना ही था.

    रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक बड़ी मात्रा में प्रोसेस्ड मांस खाने से भी कैंसर के खतरे में थोड़ा सा इजाफा होता है. लाल और प्रोसेस्ड मांस खाने से बाउल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. रोजाना 90 ग्राम लाल या प्रोसेस्ड मांस खाते हैं उन्हें इसे घटाकर 70 ग्राम कर देना चाहिए. लाल मांस जिसमें गोमांस, सुअर और भेड़ शामिल होती है. वहीं प्रोसेस्ड मांस में सॉसेज, बेकन और लंचियोन मांस जो चिकन और टर्की का बना होता है, उसे शामिल किया जाता है.
    कसरत के लाभों को नजरअंदाज किसी भी हालत में नहीं किया जा सकता है. शारीरिक गतिविधियों को संतुलित करके स्तन और कोलन कैंसर पर लगाम लगाई जा सकती है. व्यस्कों को हफ्ते में 150 मिनट हल्की कसरत या 75 मिनट कड़ी कसरत करनी चाहिए. आमतौर पर नियमित 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि की सलाह दी जाती है. डॉ. मोफ्फात का कहना है कि इन बातों का ध्यान रखना और धूम्रपान को छोड़ना कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है.

    अगर कोई पूरी तरह से स्वस्थ है, फिर भी उसे कैंसर हो जाता है. ऐसे में उसके इलाज के विकल्प खुले रहते हैं. क्योंकि कई बार जब लोग स्वस्थ नहीं रहते हैं, ऐसे में बहुत से विकल्प उनके लिए बंद हो जाते हैं, मसलन शल्य चिकित्सा जो आपको बेहतर स्थिति दे सकती है, कई बार स्वस्थ ना होने की वजह से इससे वंचित रहना पड़ता है. इसी तरह कीमोथैरेपी,या रेडिएशन को भी स्वस्थ शरीर आसानी से झेल लेता है.
    शराब का सेवन और धूप भी है खराबएनएचएस के मुताबिक सूरज की रोशनी में कम रहना और अल्कोहल का सेवन कम करना, इन दो तरीकों से भी कैंसर से बचा जा सकता है. जब सूरज की रोशनी तेज होती है उस दौरान खुद को उससे बचाने पर स्किन कैंसर के खतरे को टाला जा सकता है. अगर धूप में निकलना बहुत जरूरी है तो सनस्क्रीन लगाकर निकलें. इसी तरह अल्कोहल भी कैंसर के खतरे को बढ़ाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबराबरी का गोल हुआ तो मैदान पर ही भिड़ गए खिलाड़ी, चले लात-घूंसे
    Next Article गेल के डायरेक्टर गिरफ्तार, नोएडा में सीबीआई की रेड, 50 लाख रुपए रिश्वत लेने में अब तक 6 अरेस्ट

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.