Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गरीब परिवारों को पेट्रोल में प्रति लीटर 25 रुपए छूट मिलने की कवायद तेज, मुख्यमंत्री ने कार्य प्रगति की समीक्षा की
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    गरीब परिवारों को पेट्रोल में प्रति लीटर 25 रुपए छूट मिलने की कवायद तेज, मुख्यमंत्री ने कार्य प्रगति की समीक्षा की

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गरीब परिवारों को पेट्रोल में प्रति लीटर 25 रुपए छूट मिलने की कवायद तेज, मुख्यमंत्री ने कार्य प्रगति की समीक्षा की

    खाद्य आपूर्ति विभाग, परिवहन विभाग एवं एनआईसी को निर्देश, जल्द तैयार करें एप्प
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य सरकार द्वारा 26 जनवरी 2022 से राज्य में राशन कार्डधारी परिवार जिनके पास बाइक,स्कूटी अथवा अन्य दो पहिया वाहन है, लेकिन पेट्रोल महंगा होने के कारण नहीं भरा पा रहे हैं उन्हें पेट्रोल की खरीद पर प्रति लीटर 25 रुपए छूट देने की योजना को अमलीजामा पहनाने हेतु कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि पेट्रोल के दाम बढ़ने के कारण सबसे अधिक असर गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के परिवारों को हुआ है। राज्य सरकार का प्रयास है कि झारखंड में गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के लोगों को पेट्रोल की बढ़ती महंगाई से राहत दी जाए। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित सभी विभाग बेहतर समन्वय बनाकर जल्द एक तंत्र विकसित करें, जिससे हम आगामी 26 जनवरी से पात्र लोगों को पेट्रोल की खरीद पर छूट दे सकें। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, खाद्य आपूर्ति व सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव श्रीमती हिमानी पांडे, परिवहन सचिव श्री के.के.सोन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि खाद्य आपूर्ति विभाग, परिवहन विभाग तथा एनआईसी जल्द एक ऐप्प बनाए जिससे लोगों को पेट्रोल की खरीद पर प्रति लीटर 25 रुपए की राशि उनके बैंक खाते में सब्सिडी के रूप में जमा हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक गरीब परिवार को हर महीने अधिकतम 10 लीटर तक की पेट्रोल की खरीद पर प्रति लीटर 25 रुपए अधिकतम 250 रुपए सब्सिडी दी जाए। मुख्यमंत्री ने इस योजना के सफल संचालन के लिए बेहतर कार्य योजना बनाते हुए ससमय इसे लागू करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमगध के इतिहास के विकृति करण का प्रयास असहनीय : केन त्रिपाठी
    Next Article गरीब परिवारों को पेट्रोल में प्रति लीटर 25 रुपए छूट मिलने की कवायद तेज, मुख्यमंत्री ने कार्य प्रगति की समीक्षा की

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ सरकार बना रही है सुशासन तिहार मुड़ापार में पानी के लिए हाहाकार

    May 13, 2025

    रंभा कॉलेज में आयोजित किया गया गुरू सम्मान समारोह

    May 13, 2025

    युवाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छत्तीसगढ़ सरकार बना रही है सुशासन तिहार मुड़ापार में पानी के लिए हाहाकार

    रंभा कॉलेज में आयोजित किया गया गुरू सम्मान समारोह

    युवाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की

    झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति ने परिसदन में पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    यू.सी.आई.एल के सीएसआर मद से सदर अस्पताल को मिले 5 एंबुलेंस, जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.