Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्पा में सीसीटीवी कैमरा लगाना निजता का उल्लंघन, मद्रास हाईकोर्ट
    Breaking News Headlines

    स्पा में सीसीटीवी कैमरा लगाना निजता का उल्लंघन, मद्रास हाईकोर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चेन्नई. मद्रास हाईकोर्ट की मदुरई बेंच ने मंगलवार को स्पा में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने पर आपत्ति जताई है. कोर्ट का कहना है कि स्पाम में कैमरा लगाया जाना ‘शारीरिक’ निजता का उल्लंघन है. साथ ही कोर्ट ने 2020 में एक अन्य न्यायाधीश की तरफ से जारी किए गए आदेश को भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन बताया. कोर्ट एक स्पा संचालक की तरफ से दायर की गई याचिका पर सुनवाई कर रहा था.

    मंगलवार को जस्टिस स्वामीनाथन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया, ‘स्पा जैसे परिसर में सीसीटीवी उपकरण लगाना व्यक्ति की शारीरिक स्वायत्तता को प्रभावित करेगी. ये उल्लंघन नहीं करने वाले स्थान हैं, जहां राज्य की ताक-झांक करने वाली आंखों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती.’ उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अनुच्छेद 21 में गारंटी दी गई निजता के अलग-अलग रूप हैं. इनमें शारीरिक स्वायत्तता का अधिकार, सूचना से जुड़ी निजता का अधिकार और विकल्प की निजता शामिल है.
    मदुरई बेंच के सामने पहुंचे मामला ‘क्वीन आयुर्वेदिक क्रॉस स्पा सेंटर’ के संचालक पायल बिस्वास की याचिका से जुड़ा है. बिस्वास तमिलनाडु के त्रिची में स्पा चलाते हैं. 2018 में आई एक अधिसूचना में स्पा के लिए लाइसेंस अनिवार्य कर दिया गया था और बिस्वास ने इसी तरह के लाइसेंस के लिए आवेदन किया था. आवेदन पर कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने एक रिट याचिका दायर की, जिसमें उन्होंने त्रिची पुलिस को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश देने की मांग की. स्पा संचालक यह भी चाहते हैं कि अदालत, अन्य आदेशों के आधार पर पुलिस के स्पा में दखल देने से रोके.

    सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने 12 दिसंबर 2020 में जस्टिस एसएम सुब्रमण्यम की तरफ से दिए गए आदेश का जिक्र किया. उस दौरान उन्होंने तमिलनाडु में सभी स्पा, मसाज और थैरेपी सेंटर में सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने के आदेश दिए थे, ताकि अवैध गतिविधियों को रोका जा सके. साथ ही उन्होंने शिकायत की स्थिति में पुलिस को कार्रवाई की अनुमति भी दी थी. जस्टिस स्वामीनाथन ने कहा कि जस्टिस एसएम सुब्रमण्यम का आदेश निजता को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जारी आदेश के विपरीत था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा पहुंचे राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह के पैतृक आवास पर
    Next Article आलू लदे ट्रक से गोवंशीय पशु बरामद, खलासी की मौत के बाद खुला राज़

    Related Posts

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर नारायणपुर में धरना प्रदर्शन

    May 19, 2026

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.