Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शेयर मार्केट में रिकवरी, सेंसेक्स 497 पॉइंट उछलकर 56319 पर बंद, 3.26 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति
    Breaking News Business Headlines

    शेयर मार्केट में रिकवरी, सेंसेक्स 497 पॉइंट उछलकर 56319 पर बंद, 3.26 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. कल की भारी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार ने जोरदार वापसी की. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 497 पॉइंट बढ़कर 56,319 पर बंद हुआ. इस तेजी के साथ निवेशकों की संपत्ति 3.26 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई. कल लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 252.57 लाख करोड़ रुपए था जो आज 255.83 लाख करोड़ रुपए रहा.

    सेंसेक्स सुबह 480 पॉइंट्स की तेजी के साथ 56,320 पर खुला. दिन में इसने 56,900 का ऊपरी स्तर और 56,047 का निचला स्तर बनाया. यानी 1070 की बढ़त हासिल किया. हालांकि बंद होते समय यह इस बढ़त को गंवा दिया और केवल 497 पॉइंट्स बढ़ा. सेंसेक्स के 30 में से 7 शेयर्स गिरावट के साथ बंद हुए. गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और पावरग्रिड रहे. बढऩे वाले प्रमुख शेयर्स में एचसीएल टेक, विप्रो, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, टाइटन, सनफार्मा और अल्ट्राटेक रहे.

    निफ्टी में 174 पॉइंट्स की तेजी

    उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 174 पॉइंट की तेजी के साथ 16,788 पर बंद हुआ. इसने दिन में 16,936 का ऊपरी स्तर बनाया और 16,688 का निचला स्तर बनाया. इसके निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स, मिड कैप इंडेक्स, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स 1.50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुए. इसके 50 शेयर्स में से 39 शेयर बढ़त के साथ और 11 गिरावट के साथ बंद हुए.

    आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन और टाटा स्टील में तेजी

    बढऩे वाले प्रमुख शेयर्स में आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, टाटा स्टील 2 से 4 प्रतिशत तक बढ़े. इससे पहले कल दुनिया में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान से बिगड़ती स्थिति और वैश्विक बाजारों में कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला था. सेंसेक्स 1,189.73 गिरकर 55,822.01 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 371.00 की गिरावट के साथ 16,614.20 पर आ गया. हालांकि दिन में इसमें 1700 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई थी. बंद होते समय थोड़ा सुधार के साथ यह बंद हुआ.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंडियन क्रिकेट में नया विवाद: शास्त्री ने कुलदीप को नं. वन स्पिनर कहा था, खफा अश्विन अब बोले- टूट चुका था
    Next Article यूपी में महिलाओं को PM मोदी की सौगात, ट्रांसफर किए 10 अरब, कहा-बदल रहा है मातृशक्ति का जीवन

    Related Posts

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    गिरिडीह रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

    टाटा स्टील क्वार्टर खाली कराने पहुंची टीम का विरोध, एएसआई पर अवैध कब्जे का आरोप

    छपरा जंक्शन से नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

    5 महीने से वेतन नहीं मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों का सदर अस्पताल में धरना

    गिरिडीह नशामुक्त गिरिडीह का संकल्प: मीडिया, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से चलेगा जन-जागरूकता अभियान

    आपदा प्रबंधन को लेकर जमशेदपुर में विशेष प्रशिक्षण शुरू, एनडीआरएफ ने सिविल डिफेंस छात्रों को दिए रेस्क्यू के गुर

    विधायक पूर्णिमा साहू का प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.