Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडियन क्रिकेट में नया विवाद: शास्त्री ने कुलदीप को नं. वन स्पिनर कहा था, खफा अश्विन अब बोले- टूट चुका था
    Breaking News Headlines

    इंडियन क्रिकेट में नया विवाद: शास्त्री ने कुलदीप को नं. वन स्पिनर कहा था, खफा अश्विन अब बोले- टूट चुका था

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. विराट कोहली और बीसीसीआई के बीच क्रिकेट कंट्रोवर्सी अभी खत्म नहीं हुई है, इसी बीच नया विवाद शुरू हो गया है. भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पूर्व कोच रवि शास्त्री पर एक पुराने बयान को लेकर सवाल उठा दिया है. शास्त्री ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान कुलदीप यादव को नंबर वन स्पिनर बताया था.

    अब अश्विन ने इस बयान पर अफसोस जाहिर किया है. अश्विन ने मंगलवार को कहा, 2018 के दौरे पर मेरे साथ अनदेखी हुई थी. तब ऐसा लगा कि मैं बुरी तरह कुचल दिया गया हूं, किसी ने बस के नीचे फेंक दिया हो. तब मैं खुद को टीम से अलग-थलग पा रहा था. ऐसा लग रहा था कि मुझे अकेला छोड़ दिया गया है. वह करियर का इतना बुरा वक्त था कि कई बार रिटायरमेंट के बारे में भी सोचता था.

    ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुलदीप की तारीफ हुई थी

    2018 के दौरे पर सिडनी टेस्ट में कुलदीप यादव ने पहली पारी में 5 विकेट लिए थे. इसके बाद शास्त्री ने कहा था कि विदेशों में वह भारत के नंबर वन स्पिनर हैं. शास्त्री ने कहा था कि हर किसी का समय आता है. कुलदीप के प्रदर्शन के बाद यहां तक कहा जाने लगा था कि अश्विन सिर्फ भारतीय पिचों पर गेंदबाजी करने के लिए बने हैं.

    एक पल में खुद को टूटा हुआ पाया

    टेस्ट में 427 विकेट ले चुके अश्विन ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से एक इंटरव्यू में कहा, मैंने रवि भाई को काफी सम्मान दिया. हम सब ऐसा करते हैं. मेरा मानना है कि हम कुछ बातें कहते हैं और फिर उन्हें वापस ले लेते हैं, लेकिन उस एक पल में मैंने खुद को पूरी तरह से टूटा हुआ पाया. मैं कुलदीप के लिए खुश था. मैं एक पारी में 5 विकेट नहीं ले पाया हूं, लेकिन उसने लिए हैं. मुझे पता है कि यह कितनी बड़ी उपलब्धि है.

    अकेला छोड़ दिया तो जीत कैसे एन्जॉय करता

    उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया में जीतना वैसे ही काफी खुशी भरा था, लेकिन मुझे महसूस कराया गया कि मैं विदेशी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकता. मुझे अकेला छोड़ दिया गया, तो फिर मैं कैसे टीम या टीम के साथी की सफलता की पार्टी को एन्जॉय कर पाता? मैं अपने कमरे में गया और पत्नी से बात की, मेरे बच्चे भी वहीं थे. तब हम ऐसी बातों को किनारे कर देते हैं. मैं पार्टी में भी गया, क्योंकि आखिरकार हमने एक बड़ी सीरीज जीती थी.

    गेंद डालने पर सांसें फूलती थीं, तभी रिटायरमेंट की सोची

    अश्विन बोले, 2018 और 2020 के बीच ऐसा वक्त आया था, जब क्रिकेट से संन्यास के बारे में सोचने लगा था. लगता था कि मैं काफी कोशिश कर रहा हूं, लेकिन सफल नहीं हो रहा हूं. मैं जितना ट्राई करता था, चीजें उतनी ही मुश्किल हो रही थीं.

    6 गेंद डालता था और सांसें फूल जाती थीं. बॉडी में काफी दर्द भी होता था. जब घुटने का दर्द तेज होता, तो अगली गेंद पर मेरा जंप भी कम हो जाता था. जब मैं कम कूदता था, तो कंधों और पीठ के जरिए मुझे अधिक जोर लगाना होता था और फिर ऐसा करने से मैं और भी तकलीफ में खुद को डाल देता था. यही वह समय था जब लगता था कि अब मुझे इस खेल से ब्रेक ले लेना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड की 6 कंपनियों की संपत्तियों को बेचेगी बिहार सरकार, बंटवारे के बाद नहीं चुका रही है कर्ज
    Next Article शेयर मार्केट में रिकवरी, सेंसेक्स 497 पॉइंट उछलकर 56319 पर बंद, 3.26 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति

    Related Posts

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    June 19, 2026

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    June 19, 2026

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी और निजी बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.