Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओमिक्रॉन के कारण मौतें बढ़ेंगी और अस्पतालों में लगेगी भीड़! यूरोपीय एजेंसी की चेतावनी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ओमिक्रॉन के कारण मौतें बढ़ेंगी और अस्पतालों में लगेगी भीड़! यूरोपीय एजेंसी की चेतावनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्रसेल्स. यूरोपीय हेल्थ एजेंसी ने चेतावनी दी है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण मौत और हॉस्पिटलाइजेशन बढ़ सकते हैं. यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रोटेक्शन एंड कंट्रोल का कहना है कि आगामी हफ्तों में यूरोप में ओमिक्रॉन वैरिएंट का प्रसार बढ़ सकता है. एजेंसी ने वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि ओमिक्रॉन के तेज प्रसार के पीछे एक मुख्य वजह यह भी बन सकता है. ECDC की डायरेक्टर एंड्रिया एमॉन ने कहा है-वर्तमान स्थिति को ओमिक्रॉन वैरिएंट के उभार ने और ज्यादा चिंताजनक बना दिया है.

    दरअसल इस वक्त 19 यूरोपीय देशों में ओमिक्रॉन के कुल 274 मामले सामने आए हैं. बीते नवंबर महीने से महाद्वीप में कोरोना के मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं. इससे भी गंभीर बात ये है कि कोरोना की वजह से मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा है. फ्रांस में साप्ताहिक मौतों का आंकड़ा 61 फीसदी तक बढ़ गया. वहीं यूनाइटेड किंगडम में 3 प्रतिशत तो स्विट्जरलैंड और स्लोवाकिया में 35 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. पुर्तगाल में 49 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
    अब ECDC की चिंता ये है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रभाव के कारण मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो सकता है. चिंता सिर्फ ओमिक्रॉन तक ही सीमित नहीं है. ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम में वैज्ञानिकों को ओमिक्रॉन का एक ऐसा वर्जन भी मिला है जो सामान्य RT-PCR टेस्ट को चकमा दे सकने में सक्षम है.

    हालांकि सुखद बात ये है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ मौजूदा कोरोना वैक्सीन्स पर भरोसा दिखाया गया है. संगठन का कहना है कि इसकी कम आशंका है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट मौजूदा वैक्सीन से मिलने वाली सुरक्षा को चकमा दे दे. WHO के इमरजेंसी डायरेक्टर माइकल रायन ने कहा है- अभी तक वैक्सीन सभी वैरिएंट पर कारगर रही हैं और ओमिक्रॉन के मामले में भी ऐसा ही होना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजूम कॉल पर 900 कर्मियों को छंटनी करने वाले सीईओ ने माफी मांगी
    Next Article लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की दिल्ली में सगाई आज, जल्द होगी शादी

    Related Posts

    *गुरु-शिष्या के रिश्ते को किया कलंकित: बखरी में कोचिंग शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर

    September 23, 2026

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    September 23, 2026

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मेघराज मेमोरिएल बी॰एड॰ काॅलेज में दिनकर जयंती का आयोजन

    *गुरु-शिष्या के रिश्ते को किया कलंकित: बखरी में कोचिंग शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    सिर्फ बड़ा कारोबार नहीं, मजबूत संस्थान और मजबूत समाज भी जरूरी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.