Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोविड-19 के बाद सरकार लगातार अर्थव्यवस्था को गति देने की कर रही कोशिश
    Headlines राष्ट्रीय

    कोविड-19 के बाद सरकार लगातार अर्थव्यवस्था को गति देने की कर रही कोशिश

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaDecember 7, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास शुरू करने के लिए आम बजट 2021-22 में 5.54 लाख करोड़ रुपये की पूंजी कराई गई है उपलब्ध…..                केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में दी यह जानकारी….                                                   नई दिल्ली। कोविड-19 के बाद सरकार लगातार अर्थव्यवस्था को गति देने की कोशिश कर रही है। सरकार ने इसी मकसद से इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास शुरू करने के लिए आम बजट 2021-22 में 5.54 लाख करोड़ रुपये की पूंजी उपलब्ध कराई गई है, जो वित्त वर्ष 2020-21 के बजट अनुमान से 34.5 फीसदी ज्यादा है। दरअसल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह जानकारी दी है।
    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्यों और स्वायत्त निकायों को उनके पूंजीगत व्यय के लिए 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रावधान किया है। साथ ही, इन्फ्रास्ट्रक्चर सेवाओं की आपूर्ति के लिए निजी पूंजी और क्षमताओं के उपयोग के द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र में निवेश के मूल्य को बढ़ाने के लिए नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन भी तैयार की गई है। इससे होने वाली प्राप्तियों को मौजूदा ग्रीनफील्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने या नए तैयार करने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्रालयों/ विभागों ने जल्द से जल्द पूंजी व्यय के द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने का सुझाव दिया है।
    उन्होंने आगे बताया कि 21 अक्टूबर 2021 को हुई सीसीईए की बैठक में विभिन्न इकोनॉमिक जोन्स को मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के लिए ‘पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान (एनएमपी)’ के विकास के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इसका उद्देश्य सभी मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी परियोजनाओं को समग्र रूप से एकीकृत करने के लिए विभिन्न इकोनॉमिक जोन और इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिंकेज प्रदर्शित करना, लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आवाजाही के लिए खामियों को दूर करना, व्यवधानों को कम करना, रसद क्षमता में सुधार करना है। उधर, पीएम गतिशक्ति एनएमपी में जोड़े जाने वाले क्षेत्रों परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स- सड़क, रेल, डीएफसी, हवाईअड्डे, अंतर्देशीय जलमार्क, बंदरगाह, लॉजिस्टिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, बल्क मैटेरियल ट्रांसपोर्टेशन, शहरी सार्वजनिक परिवहन, ऊर्जा- नवीनीकृत ऊर्जा परियोजनाओं की निकासी के विशेष संदर्भ के साथ बिजली पारेषण, राष्ट्रीय गैस ग्रिड के तहत संचार- ओएफसी नेटवर्क, दूरसंचार टावर नेटवर्क के तहत व्यावसायिक इन्फ्रास्ट्रक्चर- फूड पार्क/ टेक्सटाइल पार्क, सेज, इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर, फिशिंग क्लस्टर/ हार्बर्स, डिफेंस कॉरिडोर/ इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, फार्मा और मेडिकल डिवाइस क्लस्टर जैसी औद्योगिक गतिविधियों के साथ औद्योगिक पार्क के लिए सामान्य इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं।
    इन परियोजनाओं के लिए वित्त के स्रोत के मामले में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम गतिशक्ति एनएमपी के तहत इकोनॉमिक जोन के मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए कोई वित्तीय दिक्कतें नहीं है, क्योंकि संबंधित मंत्रालय/विभाग इकोनॉमिक जोन्स से जुड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए वित्त पोषण की मांग करेंगे, जो संबंधित योजनाओं/ कार्यक्रमों की प्रक्रियाओं के तहत होगा।
    उन्होंने बताया वर्ष 2020-2025 के दौरान 111 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश के साथ नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन (एनआईपी) लॉन्च की थी, जिसके तहत देश भर में विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराना और सभी नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। एनआईपी को 6,835 परियोजनाओं के साथ लॉन्च किया गया, जिनका 34 उप-क्षेत्रों से जुड़ी 9,000 परियोजनाओं तक विस्तार किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल वरीय आरक्षी अधीक्षक डा0 एम. तमिलवानन मुलाकात कर शहर की विधि व्यवस्था पर जताई चिंता
    Next Article डॉक्टर्स की लापरवाही के चलते निकालनी पड़ी 15 लोगों की आंखें, गंदा था ऑपरेशन थिएटर

    Related Posts

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.