Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बजरंग दल की बैठक सम्पन्न
    Breaking News खबरें राज्य से बिहार बेगूसराय

    बजरंग दल की बैठक सम्पन्न

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadDecember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार उप ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय : प्रखंड के हसपुरबागर पंचायत में शौर्य संचलन के निमित विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड सह मिलन प्रमुख कुमार मृणाल एवं प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख मनोज कुमार महतो ने किया, 19 दिसंबर को बेगुसराय जिला केंद्र पर शौर्य संचलन निकाला जाएगा। इससे जिला स्तर पर संबंधित कार्यक्रम स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए 12 से19दिसंबर के बीच पूरे देश भर मे निकाला जाएगा । वहाँ मुख्य अतिथि के रूप मे आए बजरंग दल विभाग संयोजक पंकज सिंह ने कहा कि ऐसा पहली बार होगा जब बजरंग दल के कार्यकर्ता पथ संचलन निकलेंगे और पूर्ण गणवेश में रहेंगे।इस संचलन को विहिप बजरंग दल शौर्य संचलन में शामिल कार्यकर्ता के लिए गणवेश में ट्रैकशूट, काला जूता, ध्वजयुक्त, दंड और कंधे पर बजरंगदल का पट्टा रहेगा। मौके पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नावकोठी प्रखंड सहसंयोजक कन्हैया कुमार ने कहा बजरंगदल का गठन अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए निकली गयी राम-जानकी रथ यात्रा की रक्षा के लिये किया गया था। अब जबकि राम मंदिर का निर्माण हो रहा है ,इसी खुशी में इस बार शौर्य संचलन निकाला जा रहा है।इस संचलन मे हिन्दू समाज के लोगो से भी शामिल होने की अपील की गई है। इसके साथ ही हसपुरबागर पंचायत में विहिप बजरंगदल का समिति गठित किया गया जिसमें कुछ भाइयों को दायित्व दे कर अपने देश धर्म की सेवा करने के लिए संकल्प दिलाया गया। इस कार्यक्रम मे शामिल प्रखंड बल उपासना केंद्र प्रमुख नीरज कुमार प्रखंड सुरक्षा प्रमुख कुंदन कुमार, रणजीत सिंह, मनोज सिंह ,रमाकांत सिंह, राकेश कुमार सिंह, चंदन कुमार, सुनील कुमार, सचिन कुमार, सुधीर कुमार, अतरलाल पासवान, रमेश, अरविंद, श्याम, सुकेश, राजा, राहुल, लक्ष्मन के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशराब बंदी कानून की समीक्षा कीजिए नीतीश जी : पूर्व मंत्री जमशेद अशरफ 
    Next Article महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.