Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खत्म हो सकता है किसान आंदोलन, 32 संगठन वापसी को तैयार, कहा- अब कोई बहाना नहीं बचा, बुधवार को मीटिंग
    Breaking News Headlines राजनीति

    खत्म हो सकता है किसान आंदोलन, 32 संगठन वापसी को तैयार, कहा- अब कोई बहाना नहीं बचा, बुधवार को मीटिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली/चंडीगढ़. केंद्र सरकार के 3 कृषि सुधार कानूनों के विरोध में एक साल से चल रहा किसान आंदोलन 2 दिन में खत्म हो सकता है. सोमवार को सिंघु बॉर्डर पर पंजाब के 32 किसान संगठनों की मीटिंग हुई. इसमें घर वापसी के लिए सहमति बन गई है. हालांकि अंतिम फैसला 1 दिसंबर को होगा.

    फैसला लेने के लिए बनाए गए संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के 42 लोगों की कमेटी की इमरजेंसी मीटिंग भी अब 1 दिसंबर को ही होगी. पहले यह 4 दिसंबर को होने वाली थी. पंजाब के किसान नेता हरमीत कादियां ने कहा- हम जीत हासिल कर चुके हैं. अब हमारे पास कोई बहाना नहीं है. घर वापसी पर संयुक्त किसान मोर्चा की मुहर लगनी बाकी है.

    कादियां ने कहा-किसानों की पूरी जीत हुई

    कादियां ने कहा- लोकसभा और राज्यसभा में कृषि कानून वापस ले लिए गए हैं. पराली और बिजली एक्ट से किसानों को निकाल दिया गया है. हमारी जीत पूरी हो गई है. जिन मांगों को लेकर हम आए थे, उन पर फैसला हो चुका है. एमएसपी पर सरकार ने कमेटी बनाने की बात कही है. उसके लिए केंद्र सरकार को एक दिन का वक्त दिया है. इसमें किसानों के प्रतिनिधि लिए जाएंगे या नहीं और वो कितने वक्त में फैसला लेगी? इन बातों पर सब कुछ साफ होना चाहिए.

    केंद्र केस वापस करवाए, शहीद किसानों को मुआवजा दे

    कादियां ने आगे कहा- पहले हमारी मांगों पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर और पीयूष गोयल ने ऐलान किए थे. हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में उसका ऐलान कर दें. हम शहीद किसानों को मुआवजा देने की मांग भी कर रहे हैं. चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा और दूसरी जगहों पर किसानों पर दर्ज केस वापस लिए जाने चाहिए. सरकार पूरी तरह से झुकी है और हमारी मांगों पर आगे बढ़ रही है.

    सरकार का रवैया अच्छा देख मीटिंग पहले बुलाई

    दोआबा के किसान नेता मुकेश ने कहा- हम जंग जीत चुके हैं. पहले सरकार संसद को श्रद्धांजलि देकर खत्म कर देती थी. इस बार सरकार ने तेजी से बिल रद्द कर दिए. सरकार का रवैया देखते हुए हमने एक दिसंबर को ही मीटिंग बुला ली है. पहले भी हम 32 संगठन प्रपोजल बनाते थे और स््यरू में पास करवाते थे. सरकार का रवैया देख हमें उम्मीद है कि मंगलवार को बाकी मांगों पर भी ऐलान हो जाएगा.

    टोल खाली करने, नेताओं का विरोध भी बंद हो सकता है

    पंजाब में किसान संगठन टोल प्लाजा पर लगे धरने हटाने के लिए भी तैयार हो गए हैं. इसके अलावा यहां रैलियां कर रहे नेताओं का विरोध भी बंद हो सकता है. पंजाब में कॉर्पोरेट ग्रुप्स के संस्थानों के बाहर जारी धरने या उन्हें खोलने का विरोध भी छोडऩे की तैयारी है. इसको लेकर भी प्रपोजल तैयार हो चुका है. हालांकि स््यरू की मुहर से पहले किसान नेता इसके बारे में कुछ कह नहीं रहे हैं. पंजाब के संगठनों का फैसला इसलिए अहम है क्योंकि आंदोलन की शुरुआत उन्होंने पंजाब से ही की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम शिवराजसिंह ने कहा: धर्मान्तरण कराने वाले संगठनों को रहने नहीं देगें
    Next Article रायबरेली में सवारियों से भरी बस में लगी आग, 30 घायल, ओवरलोड रोडवेज पीछे से ट्रक में जा घुसी

    Related Posts

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    June 18, 2026

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता: राहत और चुनौतियां

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.