Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बढ़ते अपराध के खिलाफ एआईएसएफ का प्रतिरोध मार्च,सरकार के खिलाफ जमकर लगाए नारे
    Breaking News खबरें राज्य से बिहार बेगूसराय

    बढ़ते अपराध के खिलाफ एआईएसएफ का प्रतिरोध मार्च,सरकार के खिलाफ जमकर लगाए नारे

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadNovember 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छात्रा पूनम व पत्रकार अविनाश झा के हत्या की हो उच्च स्तरीय जांच- एआईएसएफ

    सभी पत्रकारों के सुरक्षा की गारंटी करे सरकारबि

    हार राज्य उप ब्यूरो की रिपोर्ट

    बेगूसराय: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन(एआईएसएफ) के कार्यकर्ताओं ने आज बढ़ते अपराध के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।इस प्रतिरोध मार्च के माध्यम से संगठन से जुड़े छात्र बछवाड़ा की छात्रा पूनम एवं मधुबनी के स्वतंत्र पत्रकार अविनाश झा के हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे थे।

    संगठन के जीडी काॅलेज अध्यक्ष अनंत कुमार एवं सचिव दुर्गेश नंदन के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों का जत्था पटेल चौक स्थित एआईएसएफ कार्यालय से निकलकर जीडी काॅलेज परिसर में पहुँच सभा में तब्दील हो गया।सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने की।अमरेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा बिहार में अपराधी बेलगाम हैं।छात्राओं एवं महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।बछवाड़ा में एक तेरह वर्ष की छात्रा पूनम का हत्या किया गया,उसकी आंखे तक निकाल ली गई पर अभी तक उसके हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो पाना प्रशासनिक विफलता को जगजाहिर करता है।जदयू-भाजपा सरकार द्वारा संरक्षित अपराधी ही आतंक मचा रहा है।उन्होंने छात्रा पूनम के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी करने की माँग जिला एसपी से की है।

    एआईएसएफ जिला सचिव राकेश कुमार ने कहा निजी नर्सिंग होम की धांधली के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे मधुबनी के स्वतंत्र पत्रकार अविनाश झा के हत्या की उच्च स्तरीय जांच कराना चाहिए।मधुबनी पुलिस ने गिरफ्तारी के नाम पर खानापूर्ति की है।उन्होंने कहा सरकार को सभी पत्रकारों के सुरक्षा की गारंटी के लिए कड़ा से कड़ा कानून बनाना चाहिए एवं किसी अनहोनी की स्थिति में उनके लिए मुआवजे का प्रबंध किया जाना चाहिए।अपनी जान जोखिम में डालकर पत्रकारिता करने वाले लोगों को अगर उचित सुरक्षा नहीं मिलेगा तो समाज से न्याय की आवाज खामोश हो जाएगी।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कैसर रेहान,जिला कार्यकारिणी सदस्य वसंत कुमार,बिपीन कुमार,महाविद्यालय प्रतिनिधि अम्बेदकर कुमार,प्रतुल कुमार,आलोक कुमार,मुकेश कुमार,सन्नी,ओम समेत अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का करेंगे उद्घाटन, एयर शो में राफेल, मिराज और सुखोई लेंगे भाग
    Next Article छिनतई की घटी घटना

    Related Posts

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.