Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खड़ंगाझार में 153 ग्रामीणों का हुआ नेत्र जाँच, अंकित आनंद के आग्रह पर 25 बुजुर्गों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन करेगी पूर्णिमा नेत्रालय
    Breaking News झारखंड

    खड़ंगाझार में 153 ग्रामीणों का हुआ नेत्र जाँच, अंकित आनंद के आग्रह पर 25 बुजुर्गों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन करेगी पूर्णिमा नेत्रालय

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खड़ंगाझार में 153 ग्रामीणों का हुआ नेत्र जाँच, अंकित आनंद के आग्रह पर 25 बुजुर्गों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन करेगी पूर्णिमा नेत्रालय

    ◆ ईलाज में आर्थिक कठिनाई अड़चन ना बनें इसलिए बड़े अस्पतालों को सामुदायिक सेवाओं के लिए लगातार आगे आने की जरूरत : अंकित

    भाजपा नेता और अंत्योदय मिशन के संस्थापक अंकित आनंद की पहल पर शनिवार को खड़ंगाझार में 153 ग्रामीणों का नेत्र जाँच संपन्न हुआ। पूर्णिमा नेत्रालय एवं ब्रह्मानंद मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों ने खड़ंगाझार स्थित सामुदायिक विकास मैदान में एकदिवसीय नेत्र जाँच शिविर में सेवा मुहैया कराया। इस कैम्प में नेत्र जाँच और परामर्श पूरी तरह से निःशुल्क रखी गई थी। इसको लेकर सुबह से देर शाम तक लगातार स्थानीय लोगों की भीड़ जमी रही। दिनभर में 153 लोगों की जाँच हुई जिनमें से लगभग 25 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपेरशन के लिए चयनित किया गया। उक्त सभी मरीजों का छठ महापर्व के बाद निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपेरशन संपन्न होगी। परिवहन, ईलाज और रहने-खाने का प्रबंध भी पूर्णिमा नेत्रालय की ओर से मुहैया कराई जायेगी। अंकित आनंद और अंत्योदय मिशन संस्था के आग्रह पर पूर्णिमा नेत्रालय के विशेषज्ञ नेत्र डॉक्टरों ने शिविर में योगदान किया। इस दौरान नेत्र चिकित्सक राजा बाबु गुप्ता, विज़न टेक्नीशियन प्रिया कुमारी, पूर्णिमा नेत्रालय के सीएसआर विभाग जे.मनीष राज को उल्लेखनीय सेवा के निमित्त स्मृतिचिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। शिविर में अंत्योदय मिशन संस्था से जुड़े अशोक स्वामी, कविता वर्मा, पंकज मिश्रा, हिमांशु देबनाथ, अमन राज, अभिषेक वर्मा, स्वाधीन बैनर्जी, वंदना मिश्रा, रीमा मिश्रा, सहित अन्य का भी योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग का मानव कल्याण के लिए 60 यूनिट रक्तदान एवं पृथ्वी कल्याण के लिए 200 पौधा दान
    Next Article जीवनांक (जन्म-मृत्यु) सांख्यिकी को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    November 12, 2026

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    November 12, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.