Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रिटेन में कोविड के AY.4.2 वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, तेजी से फैल रहा संक्रमण
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ब्रिटेन में कोविड के AY.4.2 वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, तेजी से फैल रहा संक्रमण

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन. ब्रिटेन समेत कई यूरोपीय देशों में अब कोरोना वायरस के एक नए वेरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं. नए कोरोना वेरिएंट का नाम AY.4.2 है. इसे डेल्टा प्लस वेरिएंट भी कहा जा रहा है, क्योंकि ये डेल्टा वेरिएंट का ही सब-लीनिएज है. ब्रिटेन में तो इस नए वेरिएंट के कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या बीते तीन दिनों से 50 हजार के आसपास है. रूस और इजरायल में भी डेल्टा स्ट्रेन के एक सब-वेरिएंट के मामले पता चले हैं.ब्रिटेन में पाए गए इस एवाई.4.2 वेरिएंट को मूल डेल्टा वेरिएंट से 10-15 परसेंट ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है. हालांकि, अभी विशेषज्ञ यही कह रहे हैं कि इसके बड़े पैमाने पर फैलने की संभावना कम है, मगर इसकी जांच की जा रही है. अगर ज्यादा मामले सामने आते हैं, तो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से इस वेरिएंट को वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है. अगर इसके बावजूद मामले और तेजी से बढ़ते गए तो इसे वेरिएंट ऑफ कंसर्न की लिस्ट में रखा जाएगा.एवाई 4.2 असल में डेल्टा वेरिएंट के एक सब-टाइप का प्रस्तावित नाम है. इसके स्पाइक प्रोटीन में दो म्यूटेशन वाई 145एच और ए222वी हैं. जुलाई 2021 में यूके के एक्सपर्ट्स ने एवाई.4.2 की पहचान की. एक अनुमान के मुताबिक, इस नए सब-टाइप की यूके के नए मामलों में 8-9 परसेंट की हिस्सेदारी हैयूकेएचएसए का कहना है, ‘डेल्टा वेरिएंट के म्यूटेशन को डेल्टा AY.4.2 के रूप में जाना जाता है, जिसे 20 अक्टूबर 2021 को यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने वेरिएंट अंडर इन्वेस्टिगेशन के तौर पर नामित किया था और इसका आधिकारिक नाम VUI-21OCT-01 रखा गया है.ब्रिटेन में डेल्टा वेरिएंट ने काफी कहर बरपाया है. जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद पता चला कि जुलाई से लेकर 20 अक्टूबर तक इंग्लैंड में VUI-21OCT-01 के कुल 15,120 मामले सामने आए हैं. इसका पहला मामला जुलाई महीने में सामने आया था बीते हफ्ते तक डेल्टा वेरिएंट के कुल मामलों में 6 फीसदी VUI-21OCT-01 से जुड़े थे. ये पुष्टि इंग्लैंड के सभी नौ क्षेत्रों में जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद की गई है. अब इस नए म्यूटेंट की जांच कर इससे जुड़े खतरों के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्‍तान से हार के बाद बढ़ी भारत की टेंशन, हार्दिक पंड्या को ले जाया गया अस्‍पताल
    Next Article समीर वानखेड़े ने कोर्ट में दाखिल किए एफिडेविट, कहा- मुझे धमकी दी जा रही है, मैं जांच के लिए तैयार हूं

    Related Posts

    उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले VIDEO में पत्नी समेत चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

    July 27, 2026

    पाकुड़ राज्य स्तरीय फुटबॉल में पाकुड़ का जलवा, जिंदातो की टीम ने जीता कांस्य पदक

    July 27, 2026

    गाय माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए पांच लाख हस्ताक्षर के साथ उपायुक्त को ज्ञापन सौपा गया

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले VIDEO में पत्नी समेत चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

    पाकुड़ राज्य स्तरीय फुटबॉल में पाकुड़ का जलवा, जिंदातो की टीम ने जीता कांस्य पदक

    गाय माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए पांच लाख हस्ताक्षर के साथ उपायुक्त को ज्ञापन सौपा गया

    रामजीवनपुर में सड़क निर्माण पर बवाल, किसानों ने सिंचाई नाला बचाने की उठाई मांग

    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के समर्थन में भाकपा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जब विरोधी हुए मेयर सुधा गुप्ता के मुरीद, प्रदर्शनकारी जदयू नेताओं को मेयर ने खिलाया लड्डू*

    टेल्को में चोरों ने बंद क्वार्टर को बनाया निशाना, ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े

    5 लाख हस्ताक्षरों के साथ गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

    मैंने इतिहास लिखा है”: सूर्य सिंह बेसरा की कविता में सत्ता, संघर्ष और युवाओं की आवाज

    तारापीठ तीर्थ यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ी युवा एवं महिला मंच के जत्थे को विधायक संजीव सरदार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, दो बसों से 90 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर निकले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.