विजय भारती की रिपोर्ट
भगवानपुर (बेगूसराय) कनीय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा तेघड़ा ग्रामीण विवेक कुमार ने तेयाय ओपी क्षेत्र के समस्तीपुर गांव निवासी भोरन महतो पिता निरो महतो पर भगवानपुर थाना में विद्युत ऊर्जा चोरी करने का आरोपी लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने कहा है कि भोरन महतो उपभोक्ता संख्या 1162015237के यहां 11419 रूपए बकाया था जिसके कारण उसका विद्युत विच्छेदन कर दिया गया था बावजूद वे बीना विभागीय अनुमति के विद्युत का उपयोग करते पाए गए। उन्होंने भोरन महतो पर एन बी पी डी सी एल का 1695 रुपए का राजस्व का क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है। उक्त राशि सहित भोरन महतो को कुल 13 114 रुपए विभाग को भूगतान करना होगा। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई आरंभ कर दी है।

