Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, 24 घंटे में सामने आये 15 हजार से ज्यादा नये केस
    Breaking News Headlines

    देश में फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, 24 घंटे में सामने आये 15 हजार से ज्यादा नये केस

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में जानलेवा कोरोना वायरस के नए मामलों में आज गिरावट देखने को मिली है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15 हजार 786 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कल 231 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद अबतक मरने वाले लोगों की संख्या 4 लाख 53 हजार 42 हो गई है. बड़ी बात यह है कि आज देश ने वैक्सीन की 100 करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया है. जानिए देश में कोरोना वायरस की ताजा स्थिति क्या है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर अब एक लाख 75 हजार 745 रह गई है. वहीं, पिछले एक दिन में कोरोना का इलाज करा रहे 18 हजार 641 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद अबतक कोरोना से तीन करोड़ 35 लाख 14 हजार 449 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 41 लाख 43 हजार 236 मामले सामने आ चुके हैं.
    कल देश में कोरोना वैक्सीन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया था. केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कल कोरोना की 61 लाख 27 हजार 277 डोज दी गईं. जिसके बाद देश में अबतक 100 करोड़ 59 लाख 4 हजार 580 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13 लाख 24 हजार 263 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक कुल 59 करोड़ 70 लाख 66 हजार 481 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटीस) से कहा कि वे कोविड के टीकों की पर्याप्त उपलब्धता के मद्देनजर टीकाकरण की दूसरी खुराक पर ध्यान दें. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बड़ी संख्या में लाभार्थी जो पात्र हैं, उन्हें वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं मिली है. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दूसरी खुराक पर ध्यान देना चाहिए. चूंकि देश एक अरब वैक्सीन खुराक देने के करीब पहुंच चुका है, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने स्वास्थ्य सचिवों और राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशकों के साथ देश भर में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान पर चर्चा की और समीक्षा की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिवाली से पहले सेबी का अहम निर्देश, डिजिटल गोल्ड में डील न करें निवेश सलाहकार
    Next Article झारखंड सरकार के 11 मंत्रियों के लिए आलीशान बंगला बनाने हेमंत सरकार ख़र्च करेगी 69.80 करोड़ रुपये, भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कसा तंज, सीएम को याद दिलाया चुनावी जुमला

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.