Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीन दिनों से हो रही तेज बारिश से भारी ताबाही, सैकड़ों घरों में पानी भरा।
    बिहार बेगूसराय

    तीन दिनों से हो रही तेज बारिश से भारी ताबाही, सैकड़ों घरों में पानी भरा।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अशोक कुमार ठाकुर की रिपोर्ट,

    तेघड़ा (बेगूसराय)
    3 दिनों से हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्र एवं पूरे नगरीय क्षेत्रों को पानी से सराबोर कर दिया है। बारिश के साथ तेज हवा ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दशहरा के बाद एक बार फिर से बारिश ने अपना रुतबा दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार एवं मंगलवार की रात्रि मैं हुई मूसलाधार बारिश ने तेघरा एवं बरौनी नगर परिषद क्षेत्रों में पूर्व से बनी जलजमाव की स्थिति को भयावह कर दिया है पूरे क्षेत्र पानी से सराबोर हो गया है। जिससे स्थानीय नगर क्षेत्रों तथा बाजार के मार्ग से आने जाने वाले लोगों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की भी वही स्थिति बनी हुई है। बारिश के साथ तेज हवा के कारण आलापुर गौरा मार्ग सहित कई जगहों पर कई पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गई । साथ ही फूस एवं टीन से बने छप्पर भी उड़ गए। कई घरों में पानी लगने की वजह से घर छतिग्रस्त हो गया है। पिढ़ौली, रात गांव ,आधार पुर,गौरा 1, गौरा 2 सहित अन पंचायतों में लगातार बारिश से गांव व मोहल्लों के सैकड़ों घरों में पानी प्रवेश कर गया है। गौरा एक वार्ड संख्या 7 एवं 13 की पोखर की भीड़ एवं निचले हिस्से में बसे दर्जनों घर में महीनों से पानी जमा हुआ था। कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गया था। इन तेज बारिश की वजह से घर में प्रवेश पानी का जलस्तर काफी 2 गुना बढ़ जाने से वहां के रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल है। कब अनहोनी हो जाए यह कहा नहीं जा सकता। स्थिति भयावह बना हुआ है। जिस क्षेत्र का निरीक्षण 15 दिन पूर्व अंचलाधिकारी तेघरा परमजीत सिरमौर के द्वारा किया जा चुका है। लेकिन नतीजा जस का तस है। गौरा भगवती स्थान मार्ग एवं कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सामने जल जमाव की स्थिति पूर्व से बना हुआ था बारिश की वजह से रास्ते पर 2 फीट से ऊपर पानी लग जाने की वजह से लोगों को आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकश्मीर में प्रवासी बिहारी मजदूरों की लगातार हो रही हत्या के खिलाफ राज्यव्यापी प्रतिवाद मार्च
    Next Article विहिप बजरंगदल ने जलाया बांग्लादेशी प्रधानमंत्री का पुतला।सदर एस डीओ को सौंपा महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

    Related Posts

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.