Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेल परिचालन ठप
    बिहार

    रेल परिचालन ठप

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 19, 2021Updated:October 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रतन कुमार की रिपोर्ट

    खुटौना (मधुबनी) । लौकहा-झंझारपुर रेल परिचालन ठप होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश और मायूसी है । पूर्व मध्य रेलवे का यह रेल रूट 1976 में चालू किया गया था । इससे लोगों को आवागमन की सुविधा और रोजगार भी मिलता था । पढ़ाई, इलाज और व्यापार के लिए बहुत लोग बड़े शहर जाने के लिए रेलवे को अन्य परिवहन सुविधा से सस्ता, । लेकिन 2017 में अमान-परिवर्तन के लिए इस रेल रूट को बंद कर दिया गया था । तब से इसके फिर से चालू होने का इन्तजार है । नवटोली के प्रो सूर्य नारायण कामत, स्थानीय बाजार के उदय कुमार, राजेश कुमार, प्रिंस कुमार, राजीव कुमार, दीपक कुमार और सुशील कुमार, गजहरा के तारकेश्वर मंडल, प्रो दयाकान्त झा और शान्तिनाथ झा तथा सोनमत्ती के अरुण कुमार सिंह, दिनेश सिंह, शंभू सिंह, बैद्यनाथ राम तथा योगेन्द्र राम समेत अन्य लोग कहते हैं कि रेल रूट के बंद होने से क्षेत्र के लोगों को बहुत फजीहत झेलनी पड़ती है । उन्हें अपनी यात्रा सवारी बदल-बदल कर करनी पड़ती है । इससे जहां भारी परेशानी होती है वहीं समय और पैसों की भी बर्बादी होती है । करीब चार वर्षों से रेल परिचालन की बाट जोह रहे लोगों में विभाग की ओर से कोई खास पहल नहीं किये जाने से भारी मायूसी है । चर्चा है कि इस रूट का काम करवाने के लिए राशि का अभाव है । इसलिए परिचालन शुरू करवाने के लिए स्थानीय एमपी आरपी मंडल से भी आग्रह किया जा चुका है । श्री मंडल ने इस रूट पर काम करवाने के लिए रेल मंत्रालय से 250 करोड़ रुपए आवंटित किये जाने की जानकारी दी है । उन्होंने बताया है कि इसी रूट पड़नेवाले महरैल रेलवे स्टेशन का काम करीब 80 प्रतिशत और वाचश्पतिनगर स्टेशन का काम करीब 60 प्रतिशत पूरा करवाया जा चुका है । उन्होंने आशा व्यक्त की है कि 2024 तक रेल परिचालन शुरू हो जाएगा ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबछबाड़ा में पैगम्बर हजरत मोहम्मद का जन्मदिन मनाया गया
    Next Article जानिए विधायक रामदास सोरेन ने किस पर लगाए गंभीर आरोप

    Related Posts

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.