डॉ अनिता शर्मा एवम डॉ कल्याणी कबीर ने शहर का मान बढ़ाया
बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन ,पटना के द्वारा इस संस्था के १०३वाँ स्थापना दिवस 2021 में अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जमशेदपुर की इकाई की संगठन मंत्री डॉ अनीता शर्मा एवं कला सचिव डॉक्टर कल्याणी कबीर को भी आमंत्रित किया गया है। शहर के इन दोनों रचनाकारों को दिनांक 19/10/2021 को पटना में बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के कदम कुआं स्थित सभागार में साहित्य चुड़ामणि और साहित्य मार्तंड अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। दोनों इस सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए पटना गई हैं।उन्हें संस्था के अध्यक्ष शैलेन्द्र पांडेय शैल,संरक्षक मंजू ठाकुर,जयंत श्रीवास्तव,राजेन्द्र सिंह एवमं ममता सिंह ने उनके साहित्यिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदा किया।