Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामूहिक दुष्कर्म मामले का एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी!
    बिहार बेगूसराय

    सामूहिक दुष्कर्म मामले का एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी!

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रीत यादव की रिपोर्ट

    बेगूसराय: बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र में 11 अक्टूबर को हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त मनीष सहनी को देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
    जबकि फरार चल रहे संतोष चौधरी एवं विकास चौधरी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। भगवानपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। देर रात मनीष सहनी को गिरफ्तार किया गया, शेष दोनों भी पकड़ लिए जाएंगे।
    उल्लेखनीय है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने महिला थाना में आवेदन देकर दो युवकों पर 11 अक्टूबर को पूरी रात बारी-बारी से दुष्कर्म करने तथा एक युवक पर पिस्तौल का भय दिखा कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिसमें कहा गया है कि अपने सहेली के घर जाने के दौरान 11 अक्टूबर की देर शाम तीन युवकों ने बाइक से अगवा कर लिया तथा गांव के बाहर गाछी में ले जाकर रातभर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
    पीड़िता के अनुसार भगवानपुर थाना तीन दिन तक आवेदन नहीं लिया, इसके बाद एसपी से गुहार लगाए जाने पर 14 अक्टूबर को महिला थाना बेगूसराय में मामला दर्ज किया गया है। घटना में कार्रवाई करने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने डीएम एवं एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया, इसके बाद पुलिस ने जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है। सामूहिक दुष्कर्म मामले में रविवार को तेघड़ा के डीएसपी ओम प्रकाश ने पीड़िता के गांव जाकर मामले की जांच पड़ताल किया तथा रात में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
    घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो शराब कारोबार से जुड़ा मनीष सहनी दबंग प्रवृत्ति का युवक है तथा संतोष चौधरी एवं विकास चौधरी से पीड़िता के परिजनों का शराब और ताड़ी के धंधे में प्रतिस्पर्धा चलती है, जिसके कारण दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि मामला प्रेम संबंध का है। प्रेम प्रसंग में दोस्तोंं के दबाव पर लड़की के प्रेमी ने उसे एकांत में बुलाया और स्वेच्छा से नहीं मानने पर जबरदस्ती सभी ने शारीरिक संबंध बनाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में महाजंगल राज कायम, बहु-बेटियों की ईज्जत खतरे में : मोहित यादव
    Next Article गैंग रेप की पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे युवा राजद प्रदेश महासचिव रूपेश यादव

    Related Posts

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.