Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » J&K: गैर कश्मीरी मजदूरों के लिए एडवाइजरी जारी, टारगेट किलिंग के बाद बड़ा फैसला
    Breaking News Headlines

    J&K: गैर कश्मीरी मजदूरों के लिए एडवाइजरी जारी, टारगेट किलिंग के बाद बड़ा फैसला

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग के बाद सरकार ने रविवार को बड़ा फैसला लिया है. जम्मू-कश्मीर में गैर कश्मीरी मजदूरों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. जम्मू-कश्मीर में रह रहे गैर कश्मीरी मजदूरों को सेना और सुरक्षाबलों के कैंप में लाया जाएगा. गौरतलब है कि, जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों में आतंकियों द्वारा कई गैर-कश्मीरियों की हत्या को अंजाम दिया गया है. वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात की है. नीतीश कुमार ने कश्मीर में मारे गए बिहार के रहने वाले दोनों मृतक मजदूरों के परिवार को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है.

    घाटी के कई अलग-अलग हिस्सों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं. रविवार को भी आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरियों की गोली मारकर हत्या कर दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि कुलगाम के वानपोह इलाके में गैर-स्थानीय (गैर-कश्मीरी) मजदूरों पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इस आतंकी घटना में 2 गैर-स्थानीय लोगों की मौत हो गई और 1 घायल हो गया. पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है.

    इससे पहले शनिवार (16 अक्टूबर) को भी श्रीनगर और पुलवामा जिले में अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादियों ने दो गैर-स्थानीय लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. शनिवार को एक घटना श्रीनगर के ईदगाह इलाके में हुई, जहां आतंकवादियों ने रेहड़ी लगाने वाले गोलगप्पा विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक बिहार के बांका जिले का रहने वाला था, जिसकी पहचान अरविंद कुमार के रूप में हुई.

    कश्मीर में हो रही हत्याओं पर रविवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने दुख जताया है. इसके साथ ही उन्होंने इन हत्याओं के पीछे कश्मीर को बदनाम करने की साजिश की बात भी कही है. नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, निर्दोष लोगों की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है. यह कश्मीरियों को बदनाम करने की साजिश है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआतंकियों का कहर जारी, कुलगाम में 2 मजदूरों को उतारा मौत के घाट, 1 घायल, बिहार के थे युवक
    Next Article झारखंड के सरकारी खजाने से गुजरात के साइबर अपराधी ने उड़ा लिये 22 करोड़ रुपये

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Rolletto Happy Hour: Quand est-ce et qu’est-ce qui est boosté

    Implementarea eficientă a swiper îmbunătățește experiența utilizatorilor pe mobil

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Luxul discret al serilor de cazinou online

    Godz Interac pour les Joueurs Canadiens

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.