Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुर्गापूजा समिति एवं प्रशासन के बीच हो समन्वय, सूझबूझ का परिचय दें प्रशासन: भाजपा
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    दुर्गापूजा समिति एवं प्रशासन के बीच हो समन्वय, सूझबूझ का परिचय दें प्रशासन: भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुर्गापूजा समिति एवं प्रशासन के बीच हो समन्वय, सूझबूझ का परिचय दें प्रशासन: भाजपा

    जमशेदपुर। शहर में इन दिनों दुर्गापूजा का उत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना निर्देशों का पालन करते हुए शहर की पूजा कमेटियों ने भी जिला प्रशासन को दोनों हाथ खोलकर सहयोग किया है। लौहनगरीवासी भी कोरोना से बचाव हेतु पूरी सतर्कता बरतते हुए मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। परंतु बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा समितियों पर जिस प्रकार का रवैया अपनाया गया उसपर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं। भाजपा ने प्रशासन की कार्रवाई को आनन-फानन की कार्रवाई बताया है। इस बाबत प्रेस-विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने जिला प्रशासन से सहयोगात्मक रवैया अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शहर की सभी पूजा कमेटियों ने प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरसः पालन करते हुए उनका सहयोग किया है। परंतु जब लोग माँ दुर्गा के दर्शन हेतु पंडालों में भ्रमण कर रहे हैं, भोग वितरण किया जा रहा है तो पूजा के उत्सव के दौरान प्रशासन द्वारा की जा रही ऐसी कार्रवाई दुःखद है एवं चिंतनीय है। गुँजन यादव ने कहा कि जब प्रशासन और पूजा कमेटियों के बीच लगातार बातचीत हुई और सभी ने परस्पर सहयोग की भावना से कार्य किया तो फिर ऐसी स्थिति की नौबत क्यों आन पड़ी, प्रशासन को समन्वय स्थापित कर सूझबूझ का परिचय देना चाहिए। प्रशासनिक सूझबूझ से ही ऐसी तनावपूर्ण वातावरण निर्माण को टाला जा सकता है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में दुर्गा पूजा के दौरान प्रशासन की कार्रवाई
    Next Article जिला प्रशासन पर बिहार के मंत्री ने कसा तंज

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.