Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजीएम की व्यवस्था को लेकर विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
    Breaking News Headlines झारखंड

    एमजीएम की व्यवस्था को लेकर विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमजीएम की व्यवस्था को लेकर विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र  उन्होंने पत्र में जिक्र करते हुए लिखा कि जमशेदपुर का एमजीएम अस्पताल पहले से ही कुव्यवस्था एवं कुप्रबंधन के लिये विख्यात है. अब वहाँ भ्रष्टाचार एवं अनियमितता का भी बोलबाला हो गया है. एमजीएम अस्पताल परिसर में हाल ही में बना 100 बेड का मॉड्यूलर आईसीयू भवन का विस्फोट के साथ ढह जाना इसका जीता-जागता उदाहरण है. इसके निर्माण के दौरान भी वहाँ ऐसा हादसा हुआ था. निर्माण के बाद भी हुआ है. गरिमत है कि इस दौरान वहाँ कोई मरीज भर्ती नहीं था. आगे ऐसा हादसा नहीं होगा इसके प्रति सरकार को आश्वस्त करना होगा. यह तभी संभव है जब सरकार इस भवन के निर्माण की जाँच थर्ड पार्टी तकनीकी विशेषज्ञों से कराये ताकि निर्माण के दौरान हुई अनियमितताओं का पता चल सके. प्रथमदृष्ट्या प्रतीत होता है कि इस ढाँचा के निर्माण में घपला हुआ है, घटिया सामग्रियों का इस्तेमाल हुआ है.
    आप सहमत होंगे कि बीमारी से निजात पाकर स्वस्थ होने के लिये अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के जान की हिफाजत सरकार की पहली प्राथमिकता है. इसे देखते हुए इस भवन के ढाँचा के निर्माण के तकनीकी, वित्तीय एवं अन्य विविध पहलुओं की जाँच उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समूह से कराई जाए.
    एमजीएम अस्पताल में मरीजों को पौष्टिक आहार देने के लिये हाल ही में इस मद में होने वाला व्यय ₹50 प्रति मरीज से बढ़ाकर ₹100 प्रति मरीज किया गया है. भोजन सामग्री की गुणवत्ता में सुधार हुआ तो इसका सभी ने स्वागत किया और हर्ष व्यक्त किया. अस्पताल प्रबंधन की प्रशंसा में इस बारे में समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मिडिया में खबरें भी छपीं. पर इसके थोड़े ही दिन बाद अस्पताल के अन्दरूनी सूत्रों से खबरें आने लगी हैं कि मरीजों की भोजन व्यवस्था बदतर हो गई है. भोजन का स्तर घटिया हो गया है. इसे लेकर मरीजों एवं उनके परिजनों में असंतोष एवं रोष व्याप्त है. यह एक गंभीर विषय है. इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिये. इसकी जांच होनी चाहिये कि मरीजों का भोजन व्यय दोगुना हो जाने के बावजूद भोजन का स्तर घटिया कैसे हो गया है ?
    उल्लेखनीय है कि एमजीएम अस्पताल के नियमों एवं परम्परा में कोई प्रावधान नहीं होने के बावजूद माननीय स्वास्थ्य मंत्री के एक निजी प्रतिनिधि अस्पताल में प्रतिनियुक्त हैं. अस्पताल अधीक्षक के कक्ष के सामने उनके बैठने के लिये एक बड़ा कक्ष आवंटित किया गया है. बताया जाता है कि वहाँ से वे अपने हिसाब से अस्पताल की गतिविधियों और मरीजों की सुविधा/असुविधा की निगरानी करते रहते हैं. इसके बावजूद यदि अस्पताल में निर्माण का काम घटिया हो रहा है और मरीजों की भोजन आदि सुविधाएँ बदतर हो गई हैं तो यह आश्चर्यजनक है. इसकी जवाबदेही आखिर कौन उठायेगा ?
    उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समूह की जाँच से ही इसका खुलासा हो पायेगा कि एमजीएम अस्पताल की वर्तमान कुव्यवस्था के लिये जिम्मेदार एमजीएम प्रबंधन की लापरवाही है, प्रबंधन के कार्यों में परोक्ष-प्रत्यक्ष, वांछित-अवांछित हस्तक्षेप है या एमजीएम व्यवस्था पर थोपा गया भ्रष्टाचार है?
    अनुरोध है कि जनहित में इस मामले की जाँच उच्चस्तरीय तकनीकी एवं वित्तीय विशेषज्ञ समूह से कराने का कृपया शीघ्र निर्देश देंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य के स्वास्थ मंत्री अचानक एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण करने पहुँचे जहां उन्होंने नए कोविड केयर सेंटर में हुए हादसे का निरीक्षण किया
    Next Article लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर रोरिंग और भरत सिंह फैंस क्लब ने जरूरतमंदों के बीच किया वस्त्र वितरण

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.