Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ कल्याणी कबीर के दूसरे काव्य संग्रह ‘मन की पगडंडी’ का हुआ विमोचन
    Breaking News Headlines झारखंड बिहार बेगूसराय राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    डॉ कल्याणी कबीर के दूसरे काव्य संग्रह ‘मन की पगडंडी’ का हुआ विमोचन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बांध खूटी से रखिए ख्वाबों के चांद को,
    है दिल मरीजे इश्क तो फिकर कीजिए
    डॉ कल्याणी कबीर के दूसरे काव्य संग्रह ‘मन की पगडंडी’ के विमोचन पर कुछ यूं समां बंधा श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान में हुआ विमोचन

    जमशेदपुर।

    बांध खूंटी से रखिए ख्वाबों के चांद को,
    है दिल मरीजे इश्क तो फिकर कीजिए

    ये सूरज तो कैद है सियासत की मुट्ठी में
    समेट जुगनुओं की रौशनी सहर कीजिए

    प्रेम, सौंदर्य, देशभक्ति से लेकर राजनीति तक सब कुछ है काव्य संग्रह ‘मन की पगडंगी’ में।कल्याणी कबीर रचित’ मन की पगडंडी’ का आज बिष्टुपुर श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान में विमोचन हुआ।कल्याणी कबीर का ये दूसरा काव्य संग्रह है।काव्य संग्रह का हर काव्य अपने आप में गहरे अर्थ समेटे है और ओज़पूर्ण तरीकों के साथ प्रेमपूर्वक अपनी बात कह जाता है।यही कल्याणी कबीर की खासियत भी है।

     

    कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद निवेदिता ने सरस्वती वंदना सुनाई।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्षा, कोल्हान विश्वविद्यालय और संस्कार भारती की अध्यक्षा डॉ रागिनी भूषण ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थीं स्वदेशी जागरण मंच की सक्रिय सदस्या और समाजसेवी मंजू ठाकुर।
    विशिष्ट अतिथि के तौर पर पर शहर के सुप्रसिद्ध कवि श्यामल सुमन और शहर के जाने-माने गजलकार शैलेंद्र पांडे शैल ने शिरकत किया। मंच का संचालन राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित डा अनीता शर्मा ने किया।

     

    मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। साथ ही अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर भी उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में लेखिका कल्याणी कबीर के पिता किशोर कुमार खास तौर पर शामिल हुए।

    अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ रागिनी भूषण ने कहा कि कल्याणी कबीर उनकी छात्रा रही हैं इसलिए भले वो कल्याणी कबीर बाद में बनी लेकिन कबीर शुरू से हैं।कुछ कहने का , विचारों को शक्ल देने का जज्बा शुरू से था।शब्दों और व्यक्तित्व में एक शिष्टता है।कम सुनाती हैं लेकिन असरदार होता है।

    मुख्य अतिथि मंजू ठाकुर जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि मन की पगडंडिया मन को छू लेनेवाली हैं।

    साहित्यकार श्यामल सुमन ने अपने वक्तव्य में कहा कि जैसे चंद्रमा घटता बढ़ता है वैसे ही मन के विचारों में भी उतार चढ़ाव आते हैं।जब ये विचार एकत्रित होकर एक दिशा पकड़ लेते हैं तो वही मन की पगडंडी कहलाती है।

    शैलेंद्र पांडे शैल ने भी अपने विचारों को साझा करते हुए कहा कि मन की पगडंडिया जीवन के संघर्ष से लेकर मन की उथल पुथल को दर्शाता है और देशभक्ति का भाव भी जगाता है।

    कल्याणी के पिता किशोर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कविताएं जीवन की स्थितियों-परिस्थितियों का परिणाम होती हैं।

    डॉ कल्याणी कबीर ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में कविताएं सिर्फ मनोरंजन की वस्तु ना होकर राष्ट्रप्रेम का अलख जगाएँ तो ही इसकी सार्थकता है। उन्होंने अपनी कुछ पंक्तियां गाकर सुनाई–
    वक्त कब करवटें बदल दे क्या पता
    रिश्तो के सिलवट बदल दे क्या पता

     

    कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अनीता शर्मा ने किया और स्वागत भाषण हास्य और व्यंग्य के कवि दीपक वर्मा ने किया ।
    धन्यवाद ज्ञापन कवि संतोष कुमार चौबे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ अनीता शर्मा , चंद्राणी मिश्रा ,अभिलाषा कुमारी, आरती शर्मा, सौम्या का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईपीसी अगले साल 450-500 अरब डॉलर का निर्यात कर सकता है : पीयूष गोयल 
    Next Article राज्य के स्वास्थ मंत्री अचानक एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण करने पहुँचे जहां उन्होंने नए कोविड केयर सेंटर में हुए हादसे का निरीक्षण किया

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.