Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान को 86 रन से रौंदकर कोलकाता का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग पक्का
    Breaking News Headlines

    राजस्थान को 86 रन से रौंदकर कोलकाता का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग पक्का

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शारजाह . कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL-2021 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को गुरुवार को 86 रन से हरा दिया. कोलकाता ने शुभमन गिल के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन का मजबूत स्कोर बनाया. इसके बाद राजस्थान टीम 16.1 ओवर में 85 रन पर ऑलआउट हो गई. इस जीत के साथ कोलकाता का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग पक्का हो गया है. अब मुंबई इंडियंस को कल यानी 8 अक्टूबर को होने वाले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 171 रनों से ज्यादा के अंतर से हराना होगा. यदि वे लक्ष्य का पीछा करते हैं तो फिर कोलकाता के नेट रन रेट से बेहतर रहना काफी मुश्किल रहेगा.शारजाह में 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही और आधी टीम 33 के स्कोर तक पैवेलियन लौट चुकी थी. राहुल तेवतिया टीम के टॉप स्कोरर रहे जिन्होंने 36 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए. राजस्थान ने 6 ओवर के पावरप्ले में 4 विकेट खोकर मात्र 17 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल (0) को पारी की तीसरी ही गेंद पर शाकिब ने बोल्ड कर दिया. शिवम मावी के अगले ओवर की पहली गेंद पर कप्तान संजू सैमसन (1) ऑयन मॉर्गन को कैच थमा बैठे. लॉकी फर्ग्युसन ने पारी के चौथे ओवर में 2 झटके दिए और लियाम लिविंगस्टोन (6) को राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच कराया जबकि अनुज रावत को lbw आउट किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरबीआई ने किया मौद्रिक नीति का ऐलान: लगातार आठवीं बार ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव
    Next Article लेह में आये भूकंप के तेज झटके, पड़ोसी देश म्यांमार भी हिली धरती

    Related Posts

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    June 20, 2026

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    June 20, 2026

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.