Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चार्टर्ड उड़ानों के जरिए भारत आने वाले विदेशियों को वीजा प्राप्त करने की मिली अनुमति, कोरोना महामारी के चलते लगाई गई थी रोक
    Headlines राष्ट्रीय

    चार्टर्ड उड़ानों के जरिए भारत आने वाले विदेशियों को वीजा प्राप्त करने की मिली अनुमति, कोरोना महामारी के चलते लगाई गई थी रोक

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaOctober 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चार्टर्ड उड़ानों के जरिए भारत आने वाले विदेशियों को वीजा प्राप्त करने की मिली अनुमति, कोरोना महामारी के चलते लगाई गई थी रोक……                                                                                                             नई दिल्ली। कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने विदेशी लोगों को भारत में प्रवेश करने और ठहरने के लिए पर्यटक वीजा के अलावा किसी भी प्रकार के अन्य भारतीय वीजा को प्राप्त करने की अनुमति दे दी है। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते विदेशी नागरिकों को दिए गए समस्त वीजा को पिछले साल निलंबित कर दिया गया था और महामारी को फैलने से रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर भी कई अन्य पाबंदियां भी लगाई गई थी। दरअसल, विदेशी पर्यटकों को भारत आने की अनुमति देने के लिए गृह मंत्रालय को कई राज्य सरकारों के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र के विभिन्न हितधारकों की ओर से पर्यटक वीजा भी देना शुरू करने के लिए निरंतर ज्ञापन प्राप्त हो रहे थे। इसे ध्‍यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने सभी प्रमुख हितधारकों जैसे कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय और उन राज्य सरकारों से परामर्श किया, जहां विदेशी पर्यटकों के आने की उम्मीद है।
    विभिन्न सुझावों पर गौर करने के बाद  गृह मंत्रालय ने चार्टर्ड उड़ानों के जरिए भारत आने वाले विदेशी लोगों को 15 अक्टूबर, 2021 से नए पर्यटक वीजा देना शुरू करने का निर्णय लिया है। चार्टर्ड विमानों के अलावा अन्य उड़ानों से भारत में प्रवेश करने वाले विदेशी पर्यटक आगामी 15 नवंबर, 2021 से नए पर्यटक वीजा पाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा समय-समय पर अधिसूचित किए गए सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल एवं मानदंडों का पालन विदेशी पर्यटकों, उन्हें भारत लाने वाले विमानों और लैंडिंग स्टेशनों पर उपस्थित अन्‍य लोगों को करना होगा।
    इसके साथ  ही कोविड-19 से जुड़ी वर्तमान समग्र स्थिति को देखते हुए वीजा एवं अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर लगाई गई पाबंदियों में और ढील दे दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article आरबीआई ने किया मौद्रिक नीति का ऐलान: लगातार आठवीं बार ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.