जनसमस्याओं को जानने के लिए कांग्रेस ने लगाया आस्था ट्विन सिटी में जनता दरबार
जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार हुरलु आस्था ट्विन सिटी के समीप बिरसानगर प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष के नेतृत्व में कांग्रेस जनता के द्वार-जनता दरबार लगाया गया और जनता की सारी समस्याओं को सुनी गई और उन समस्याओं को जल्द से जल्द निदान हेतु जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विजय खाॅ ने बारी बारी से जनता से समस्याओ को सुना। बस्ती में गंदा पानी बहने का समस्या, बस्तीवासियों को जुस्को का पानी दिलाने, वृद्धावस्था पेंशन दिलाने, सड़क निर्माण कराने का समस्याओ को रखा। इस अवसर पर वरीय उपाध्यक्ष बिजेंदर तिवारी, संजय सिंह आजाद, सपना माहली, लखविंदर लोहार, विपिन नाग, शिवाबाग, एल सोनाराम और बस्ती के सभी लोग उपस्थित थे।
जिला अध्यक्ष ने बस्तीवासियों को आश्वासन दिया कि उपरोक्त सभी समस्याओं को माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के समक्ष रखा जाएगा तथा संबंधित पदाधिकारी को पत्र लिखकर समस्या समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।