Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सैंपल कलेक्शन व वैक्सीनेशन कार्य में गति लाने के दिए निर्देश, कहा- दुर्गापूजा से पहले ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों का करें टीकाकरण
    Breaking News झारखंड

    सैंपल कलेक्शन व वैक्सीनेशन कार्य में गति लाने के दिए निर्देश, कहा- दुर्गापूजा से पहले ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों का करें टीकाकरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 28, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *▪️उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक*

    *▪️सैंपल कलेक्शन व वैक्सीनेशन कार्य में गति लाने के दिए निर्देश, कहा- दुर्गापूजा से पहले ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों का करें टीकाकरण*

    *▪️एमओआईसी मुसाबनी व एमओआईसी पटमदा को शो-कॉज, कार्य में सुधार का निर्देश*
    *—————————*

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री सूरज कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में वैक्सीनेशन कार्य के प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि दुर्गा पूजा से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड टीका से आच्छादित करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि पश्चिम बंगाल से सटे सीमावर्ती प्रखंड व शहरी क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान कोरोना संक्रमण रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, जरूरी है कि बहरागोड़ा, मुसाबनी, चाकुलिया, घाटशिला व शहरी इलाकों के ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड टीका लगायें ताकि दुर्गापूजा से पहले उनमें प्रतिरोधक क्षमता आए। साथ ही जिलेवासियों से भी उपायुक्त ने दुर्गा पूजा के दौरान कोरोना संक्रमण के चपेट में नहीं आने को लेकर सजग एवं सतर्क रहने की अपील की है । कोविड वैक्सीन के फर्स्ट डोज लगाने में शहरी क्षेत्र के अलावा चाकुलिया व गोलमुरी सह जुगसलाई का प्रदर्शन बेहतर है वहीं पिछड़ने वाले प्रखंडों में धालभूमगढ़, डुमरिया, मुसाबनी, पोटका, पटमदा, बहरागोड़ा व घाटशिला को वैक्सीनेशन कार्यक्रम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया । सेंकड डोज में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ घाटशिला व गोलमुरी सह जुगसलाई का प्रदर्शन अपेक्षाकृत अन्य प्रखंडों से बेहतर है । त्यौहार को देखते हुए कोविड-19 सैंपल कलेक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया गया । रेलवे स्टेशन व चेक नाका में नियमित कोविड जांच व अन्य सार्वजनिक स्थानों में भी औचक रूप से कैम्प लगाकर सैंपल कलेक्शन का निर्देश दिया गया।

    ए.एन.सी(प्रसव पूर्व देखरेख) रजिस्ट्रेशन में शहरी क्षेत्र में 114%, गोलमुरी सह जुगसलाई 85% व चाकुलिया में 85% उपलब्धि है । खराब प्रदर्शन वाले प्रखंडों के एमओआईसी को स्वास्थ्य उप केन्द्रवार समीक्षा करने तथा निम्न उपलब्धि वाले स्वास्थ्य उप केन्द्रों में अभियान चलाकर लक्ष्य की प्राप्ति का निर्देश दिया गया । साथ ही निजी संस्थानों से भी डाटा संग्रहित करने का निर्देश दिया गया।

    संस्थागत प्रसव में खराब प्रदर्शन वाले प्रखंडों पोटका, बहरागोड़ा, घाटशिला, पटमदा, मुसाबनी व धालभूमगढ़ को लेकर उपायुक्त ने अप्रसनन्ता जाहिर करते हुए इसमें सुधार के निर्देश दिए साथ ही निजी अस्पतालों में भी डिलिवरी कराने वालों का डाटा प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

    बच्चों के टीकाकरण को लेकर सभी लेफ्ट आउट व ड्रॉप आउट बच्चों के लिए 15 से 30 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाकर शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया । बच्चों के टीकाकरण में राज्य के 84% के मुकाबले जिला की उपलब्धि 93% है।

    एम.टी.सी(Malnutrition Treatment Centre)- उपायुक्त ने कुपोषण ग्रस्त बच्चों को चिन्हित करने एवं बच्चों के साथ उनकी मां को भी पोषणयुक्त आहार एम.टी.सी में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही एक डाइट प्लान बनाकर परिजनों से साझा करने के निर्देश दिए ताकि एम.टी.सी से डिस्चार्ज होने के पश्चात घर पर भी बच्चों एवं उनकी मां को उचित पोषाहार मिल सके । डाइट प्लान में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी, साग आदि रखने का निर्देश दिया गया ताकि बी.पी.एल परिवार वालों तक भी सर्वसुलभ उपलब्ध हो सके । एमटीसी बहरागोड़ा, पोटका, मुसाबनी, घाटशिला में बेड एकुपेंसी(bed occupancy) बढ़ाने का निर्देश दिया गया ।

    जिले में कुल प्रस्तावित 175 हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के मुकाबले अब तक 123 कार्यरत कर दिए गए हैं। शेष बचे लक्ष्य को भी जल्द प्राप्त करने का निर्देश दिया गया ताकि लोगों को चिकित्सीय परामर्श लेने में सुविधा मिले । जिन प्रखंडो में ममता वाहन की संख्या कम है, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को इसकी संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया । साथ ही डेंगू एवं जापानी इंसेफ्लाइटिस से बचाव को लेकर सभी पंचायतो में एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग कराने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में अनुमंडल अस्पताल घाटशिला एवं सदर अस्पताल, खासमहल का प्रदर्शन बेहतर है, अन्य सीएचसी को भी इसमें सुधार का निर्देश दिया गया ।

    बैठक में सिविल सर्जन डॉ. ए.के लाल, एसीएमओ डॉ. साहिर पाल, डीआरसीएचओ डॉ जुझार मांझी, डॉ असद, डॉ मीना कालुंडिया, एफएलए अनु कुमारी, डीपीएम, डीपीसी आदि सभागार से तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, एमओआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय गुरुवार को आएंगे शहर, भाजपा महानगर के कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग
    Next Article भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के रक्तदान शिविर में युवाओं का दिखा उत्साह, 122 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.