Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के रक्तदान शिविर में युवाओं का दिखा उत्साह, 122 यूनिट रक्त हुआ संग्रह
    Breaking News झारखंड

    भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के रक्तदान शिविर में युवाओं का दिखा उत्साह, 122 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के रक्तदान शिविर में युवाओं का दिखा उत्साह, 122 यूनिट रक्त हुआ संग्रह।*

    ■ पूर्व सीएम, सांसद, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य भाजपा नेताओं ने बढ़ाया उत्साह।

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में जनसेवा के कई कार्यक्रम कर रही है। इसी कड़ी में, पार्टी द्वारा निर्देशित ‘सेवा और समर्पण’ अभियान के तहत मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बिस्टुपुर स्थित ब्लड बैंक में भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित शिविर में युवा रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले रक्तदान शिविर में कुल 122 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इससे पहले, शिविर का विधिवत शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने संयुक्त रुप से किया। अथितियों ने रक्तदाताओं को भेंट, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर प्रोत्साहित किया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

    इस अवसर पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने युवा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोनाकाल में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जनसेवा के कई कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर चल रहे सेवा और समर्पण अभियान में युवाओं की भागीदारी सराहनीय है। उन्होंने पहली बार रक्तदान कर रहे युवाओं का हौसलावर्धन करते हुए कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की शक्ति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के युवाओं पर अटूट विश्वास है, राष्ट्र व समाज के उत्थान में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कहा कि ऐसे आयोजन शहर में रक्त की कमी को दूर करने में सहायक साबित होंगे।

    वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने भी रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए युवाओं को बधाई दी। उन्होंने युवाओं से समाज व देश के प्रति जागरूक रहने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने की अपील की।

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं के सहयोग से लक्ष्य से अधिक रक्तदान हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और विकासोन्मुखी नीति से युवा वर्ग का विश्वास और मजबूत हुआ है।

    इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, उमेश पांडेय, रक्तदान कार्यक्रम के प्रभारी सुमित श्रीवास्तव, अभिमन्यु सिंह चौहान, सूरज कुमार, गणेश सरदार, प्रकाश दुबे, सनी संघी, अमित सिंह, सुमित अग्रवाल अभिषेक श्रीवास्तव, शशांक शेखर, अभिषेक डे, नीरज राष्ट्रवादी, विशु सिंह, उपेंद्र गिरी, विकास सिंह, सुशील शर्मा, नवजोत सिंह सोहल, सौरभ कुमार, उमेश शाह समेत युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसैंपल कलेक्शन व वैक्सीनेशन कार्य में गति लाने के दिए निर्देश, कहा- दुर्गापूजा से पहले ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों का करें टीकाकरण
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.