विजय भारती की रिपोर्ट
भगवानपुर (बेगूसराय) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से शनिवार को तेयाय ओपी प्रभारी राजेश कुमार ठाकुर तथा भगवानपुर थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में दर्जनों पुलिस ने तेयाय ओपी क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों सहित भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर तथा अन्य गांव में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में भगवानपुर तथा तेयाय ओपी सहित फुलवड़िया, मन्सुरचक तथा पुलिस लाइन बेगूसराय के पुलिस बल शामिल थे।
पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने फ्लैग मार्च
Previous Articleकल मशाल जुलूस 27 को भारत बंद: राकेश तिवारी
Next Article 10 लीटर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

