Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा समर्पण के तहत किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली
    Breaking News Headlines झारखंड

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा समर्पण के तहत किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा समर्पण के तहत किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली
    ■ पीएम नरेंद्र मोदी के अगुवाई में केंद्र सरकार कृषि हित में समर्पित, योजनाओं से किसानों को मिल रहा सीधा लाभ: गुँजन यादव
    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर किसान मोर्चा द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर पार्टी द्वारा निर्देशित सेवा-समर्पण अभियान के तहत 71 ट्रैक्टर के साथ रैली निकाली गई। बुधवार को किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी के नेतृत्व में पटमदा मंडल के बेलटांड़ से कमलपुर मंडल के कटिंग चौक तक निकाली गई इस रैली में सैकड़ों किसान समेत भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। ट्रैक्टर रैली को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने पार्टी का ध्वज दिखाया और खुद भी रैली में शामिल रहे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर में नरेंद्र मोदी के तस्वीर और पार्टी ध्वज के साथ केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की सबसे अधिक चिंता की है। किसानों के लिए दर्जनों योजनाओं को सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। अब किसानों को साहूकार से कर्ज नहीं लेना पड़ता है उन्हें क्रेडिट कार्ड दिया गया है। इसके अलावा फसल बीमा, पीएम किसान सम्मान योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, फसल बीमा योजना एवं किसानों को बेहतर उपज हेतु सॉइल हेल्थ कार्ड प्रदान किया गया है। गुँजन यादव ने केंद्र की एनडीए सरकार को कृषि हित में समर्पित बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए बीज से लेकर बाजार तक के वह सारे इंतजाम किए हैं, जिससे 2022 तक किसानों की आय दोगुनी की जा सके। यूरिया की नीम कोटिंग होने से अब किसी किसान को ब्लैक में यूरिया नहीं खरीदना पड़ता है। एनडीए सरकारों ने किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में जितना कार्य किया है, उसे विपक्षी दल अपने दशकों के राज में सोच तक नहीं पाते थे। उनके राज में तो खेती के लिए महत्वपूर्ण यूरिया और खाद तक घोटाले की भेंट चढ़ जाते थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चलाये जा रहे दर्जनों योजनाओं ने किसानों के जीवन स्तर को बेहतर किया है और उन्हें इसका सीधा लाभ मिला है। आज देश का किसान खुशहाल और उत्साहित है। नरेंद्र मोदी ने अपने सात साल के कार्यकाल में जता दिया है कि राजनीतिक इच्छाशक्ति वाली सरकार अपने फैसलों से कैसे किसानों की दशा-दिशा बदल सकती है।
    ट्रैकटर रैली में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, बबुआ सिंह । मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता, शांतनु मुखर्जी, प्रधान चंद्र महतो, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विजय तिवारी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुरःएमटीएमएच में रोज डे मनाया गया
    Next Article एम्स के डायरेक्टर का दावा, भारत में कोरोना वायरस खत्म,तीसरी लहर नहीं आएगी

    Related Posts

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    June 6, 2026

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.