Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेजस्‍वी और मीसा भारती के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    तेजस्‍वी और मीसा भारती के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार के नेता प्रतिपक्ष और तेजस्‍वी यादव और उनकी बहन मीसा भारती समेत 6 लोगों के खिलाफ कोर्ट ने पैसे लेकर टिकट न देने के एक मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. इन दोनों के अलावा इस मामले में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश का नाम भी शामिल है. पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजय किशोर सिंह की अदालत ने राजधानी के कोतवाली थाने को छह नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई को आगे बढ़ाने के आदेश दिए हैं. कांग्रेस नेता और वकील संजीव कुमार सिंह ने पटना के सीजेएम की अदालत में 18 अगस्त को इन सभी लोगों के खिलाफ एक केस दर्ज कराया है. इन सभी पर रुपए लेकर लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं देने का आरोप है. इस केस में संजीव कुमार सिंह ने खुद को बिहार कांग्रेस का प्रभारी का पर्यवेक्षक बताते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के अलावा बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, सदानंद सिंह, राजेश राठौर पर 5 करोड़ की रिश्वत लेने के बावजूद टिकट न देने का आरोप लगाया है. शिकायत के मुताबिक इस पैसे का लेन-देन 15 जनवरी 2019 को हुआ था लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया. संजीव कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि लोकसभा में टिकट न मिलने के बाद उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट देने का आश्वासन दिया गया लेकिन वह भी नहीं मिला. जब इस मामले में तेजस्वी से संपर्क किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी गई. इस मामले में पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजय किशोर सिंह ने इस मामले की सुनवाई की थी. इसके बाद 31 अगस्त 2021 को आदेश को सुरक्षित रख लिया और फिर 16 सितंबर को पटना के एसएसपी के जरिए कोतवाली थानाध्यक्ष को केस दर्ज करने का आदेश दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचरणजीत चन्नी बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ
    Next Article चमोली में बादल फटने से बाढ़, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बंद

    Related Posts

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    June 20, 2026

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    June 20, 2026

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.