Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » …., हम कितने तैयार हैं!
    Breaking News मेहमान का पन्ना राष्ट्रीय

    …., हम कितने तैयार हैं!

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    …., हम कितने तैयार हैं!
    …., हमसब इस बात को मानकर चल ही रहे हैं कि संकट(कोरोना) अभी टला नहीं है। हां, संशय थोड़ा इस बात को लेकर जरूर है कि हमारी जीवनयात्रा मौजूदा संकट के किस दौर के बीच जारी है। यानी, दूसरा और तीसरे के बीच या, तीसरे और चौथे के बीच! पर, माना तो यही जाता है कि कोई भी संकट कभी बताकर नहीं आता, कभी भी आ सकता है। और, उससे पार पाना इस बात पर निर्भर करता है कि उससे निपटने की तैयारियां हमने कितनी दुरुस्त कर रखी हैं। अगर दुरुस्त हैं, तो तय मानिये, भले ही इस दुनिया में कदम रखते वक्त हम रोये हों, या रुला दिए गए हों, मगर अंतिम यात्रा जरूर हंसते हुए तय की जा सकती है। और, अगर दुरुस्त ही नहीं, तो यह भी तय है, रोते हुए ही आए थे, और रोते हुए ही जाएंगे..!
    यहां तैयारी दुरुस्त कर रखने का तात्पर्य यह है कि आसन्न संकट(कोरोना) से निपटने के लिए जिन-जिन चीजों की जरूरत होती हैं( बेड, वेंटिलेटर, आईसीयू, आक्सीजन, दवाएं, डॉक्टर आदि), की पहले के मुकाबले व्यवस्था पूरी की गईं हैं कि नहीं। क्योंकि, पिछले दो दौर में हम भरतवंसियों ने जो देखा, और जो झेला, को यहां उकेरना समय की बरबादी से ज्यादा कुछ भी नहीं। पर हां, पिछले दो दौरों/लहरों ने, हमें इस बात का एहसास जरूर करा गया कि हमारी मतों से निर्वाचित होने वाली सरकारों को हमारी जान और हमारे जहान की कितनी चिंता होती हैं…! अब, जब इस बीच, हमारी चिंताओं के मद्देनजर सरकारें रह-रहकर जो दावे कर दिया करतीं हैं, तो बड़ा आश्चर्य होता है! क्योंकि, कोई एक सप्ताह पहले, हमें पटना(बिहार) के पीएमसीएच में जो कुछ देखने को मिला, वो किसी भी सरकारी दावे के ठीक व्युत्क्रमानुपाती नजर आया।…
    ऐसी स्थितियों में हमारे हाथ दो सवाल लगते हैं। एक तो यह कि, या तो हम अपनी निर्वाचित सरकारों के दावे पर विश्वास कर चुपचाप घर में बैठे रहें। या फिर, अपनी निर्वाचित सरकारों/ प्रतिनिधियों से, आसन्न किसी भी लहर से निपटने से संबंधित तैयारी से जुड़े सवालात करें। क्योंकि, हर मुमकिन तैयारी/ सेवाएं तो निर्वाचित सरकारों के नीतिगत फैसलों और उन नीतियों पर प्रशासनिक मशीनरी के संजीदा अमल पर ही निर्भर करती हैं। इतना ही नहीं, हर परिस्थिति में किसी भी बेहतर सेवाएं/ सुविधाएं मुहैया कराने का उत्तरदायित्व भी उन्हीं की हैं। इसलिए, अब चुपचाप बैठे रहने का समय नहीं, बल्कि, अपनी सरकारों/ प्रतिनिधियों से सवाल करने का वक्त है।…
    अजीत राय।
    अधिवक्ता, उच्च न्यायालय, पटना।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article बिहार का इंजीनियर ने राज्य के सरकारी धनकुबेरों को भी पीछे छोड़ा

    Related Posts

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    June 20, 2026

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    June 20, 2026

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.