Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धावक व खिलाड़ियों की समस्या को लेकर प्राचार्य से मिला एआईएसएफ प्रतिनिधिमंडल
    बिहार बेगूसराय

    धावक व खिलाड़ियों की समस्या को लेकर प्राचार्य से मिला एआईएसएफ प्रतिनिधिमंडल

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadSeptember 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    धावक व खिलाड़ियों की समस्या को लेकर प्राचार्य से मिला एआईएसएफ प्रतिनिधिमंडल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार उप ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय : गुरूवार को जीडी काॅलेज में सेना की तैयारी कर रहे धावकों एवं खिलाड़ियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एआईएसएफ का प्रतिनिधिमंडल जीडी काॅलेज प्राचार्य से मिला एवं मांगों पर अविलंब पहल नहीं होने की दिशा में आंदोलन की चेतावनी दी है।एआईएसएफ के जिला सहसचिव विवेक कुमार एवं जीडी काॅलेज अध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया जीडी काॅलेज कैंपस में काॅलेज के छात्र समेत आसपास के क्षेत्र के चार सौ से अधिक छात्र सेना भर्ती की तैयारी के लिए आते हैं।पिछले दिनों महाविद्यालय में सब्जी मंडी खुलने के एवं जलजमाव के कारण काॅलेज का रनिंग ट्रैक पूरी तरह से खराब हो गया है।

    छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में भयानक कठिनाई हो रही है।जल्द से जल्द काॅलेज कैंपस के रनिंग ट्रैक को दुरूस्त कर धावकों के लिए आतिरिक्त सुविधा का व्यवस्था किया जाए अन्यथा हम आंदोलन का रूख अख्तियार करेंगे।संगठन के जीडी काॅलेज इकाई के सचिव दुर्गेश नंदन ने कहा जीडी काॅलेज के छात्र हमेशा ही विश्वविद्यालय के विभिन्न खेल प्रतियोगिता में अव्वल स्थान लाते हैं।वर्तमान में मैदान के खराब हो जाने की वजह से खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने में दिक्कत हो रही है।जीडी कॉलेज प्रशासन हमेशा अपने खिलाड़ियों के संसाधन की व्यवस्था के लिए आगे रहता है।उन्होंने कहा खिलाड़ियों की समस्या के लिए लड़ने वाला एकमात्र संगठन एआईएसएफ है और इस वजह से विभिन्न खेलों के खिलाड़ी लगातार एआईएसएफ से जुड़ रहे हैं।

    छात्र नेताओं से वार्ता के बाद जीडी काॅलेज के प्राचार्य प्रो राम अवधेश कुमार ने कहा धावक व खिलाड़ियों के सभी समस्याओं का निदान एक सप्ताह में कर दिया जाएगा।इस मौके पर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो कमलेश कुमार,सेना की तैयारी कर रहे कन्हैया कुमार,रवीश कुमार,छोटू,राजा,पुष्कर,गोलू,गौतम,अंकित,जितेश,नितेश,पिंकू,अविनाश समेत दर्जनों धावक व खिलाड़ी उपस्थित थे।

    G d College धावक व खिलाड़ियों की समस्या को लेकर प्राचार्य से मिला एआईएसएफ प्रतिनिधिमंडल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसदानंद बाबू के निधन से बिहार के कद्दावर राजनेताओं के एक स्तंभ का हुआ अंत
    Next Article गौरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह

    Related Posts

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    जियो टावर से केबल चोरी करते पकड़े गए युवक व नाबालिग, आरोपी जेल भेजा गया

    कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में एडीसी का औचक निरीक्षण, जनहित मामलों के त्वरित निष्पादन और जवाबदेही पर दिया जोर

    पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.