Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नामांकन के दूसरे दिन प्रखंड कार्यालय में उमड़ी समर्थकों की भीड़
    बिहार बेगूसराय

    नामांकन के दूसरे दिन प्रखंड कार्यालय में उमड़ी समर्थकों की भीड़

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadSeptember 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विजय भारती की रिपोर्ट
    भगवानपुर (बेगूसराय) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में पुरे दिन गहमागहमी का माहौल बना रहा। प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ से पुरा प्रखंड कार्यालय परिसर तथा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाजार में खचाखच भीड़ मेला का एहसास करा रहा था।

    आज हुई नामांकन के बारे में जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को कुल 23लोगों ने मुखिया पद के लिए नामांकन दाखिल किया जिसमें बनवारीपुर पंचायत से नुतन कुमारी, सरिता कुमारी, कविता कुमारी, आरती देवी तथा श्वेता कुमारी शामिल है वहीं रसलपुर पंचायत से निवर्तमान मुखिया सीताराम महतो तथा शिवशंकर साह, तकिया पंचायत से सोनु कुमार तांती, महेशपुर से रविबंद ताव,मोखतियारपुर पंचायत से पुजा देवी,बबली देवी,मेंहदौली पंचायत से निवर्तमान मुखिया सुरेश कुमार, शंभू रजक, प्रमोद कुमार शर्मा, शिवशंकर महतो, अरविंद यादव, नरहरिपुर पंचायत से राजेश कुमार,भरत कुमार यादव,संजात पंचायत से देवेन्द्र कुमार चौरसिया,पुनम कुमारी, चंदौर पंचायत से रामनरेश तांती, अंजना देवी, गौरीशंकर राय आदि शामिल हैं ।

    वहीं पंचायत समिति सदस्य के लिए 17 लोगों ने नामांकन दाखिल किया जिसमें संजात पंचायत क्षेत्र संख्या सोलह से रिंकी देवी तथा सतरह से मिना देवी, कंचन देवी तथा खूशबू देवी, चंदौर पंचायत पंसस क्षेत्र संख्या चौदह से सुधीर पासवान, दामोदरपुर पंचायत पंसस क्षेत्र संख्या 9से इंद्रजीत कुमार, रसलपुर पंचायत पंसस क्षेत्र संख्या 11सेसुधादेवी तथा क्षेत्र संख्या 12से टुनटुन कुमार,भीठसारी पंचायत पंसस क्षेत्र संख्या 20से सुनीता कुमारी, नरहरिपुर पंचायत क्षेत्र संख्या 15से रानी देवी,रामपरी देवी तथा नेहा भारती,मोख्तियारपुर पंचायत पंसस क्षेत्र दो से रामोतार तांती तथा रामबदन पासवान,मेंहदौली पंचायत पंसस क्षेत्र संख्या 13से मीरा देवी, कीरतपुर क्षेत्र संख्या 18 राम-लखन महतो तथा लखनपुर पंचायत क्षेत्र संख्या 7से रामरतन सहनी ने नामांकन दाखिल किया। सरपंच पद के लिए कुल 13 लोगों ने नामांकन दाखिल किया जिसमें मेंहदौली से 5,मोख्तियारपुर पंचायत से 1, रसलपुर पंचायत से 1 चंदौर तथा जोकिया पंचायत से 1-1तथ नरहरिपुर पंचायत से चार लोगों ने नामांकन दाखिल किया।

    वार्ड सदस्य पद के लिए आज कुल 148 तथा पंच पद के लिए आज कुल 55 लोगों ने नामांकन दाखिल किया सभी पदों के लिए आज कुल 256 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान भगवानपुर थाना के एएसआई अनिल कुमार सिंह शांति व्यवस्था बनाए में असम भूमिका निभाई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएवीबीपी मंझौल इकाई द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान
    Next Article कुणाल षाड़ंगी बोले लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्‍या, सरकार भाजपा से डरी

    Related Posts

    आतंक के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने के भारत के अधिकार को विभिन्न देशों ने मान्यता दी: जयशंकर

    May 28, 2025

    सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री मोदी

    May 28, 2025

    उदित राज ने राहुल गांधी के इशारे पर थरूर पर निशाना साधा: भाजपा

    May 28, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    युगांतर प्रकृति की पर्यावरण प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि होंगी अंजिला गुप्ता

    पानी का पक्षपातपूर्ण वितरण रुकेगा, न्यायपूर्ण वितरण होगा

    गौ वंश को बूचड़ खाने से बचाने गौ रक्षा विभाग ने एसएसपी को लिखा पत्र बूचड़ खाने का जारी किया सूची

    जमशेदपुर में प्रस्तावित नगर निगम मे शामिल किये जाने वाले आदिवासी बहुल क्षेत्रों का विरोध शुरू

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भूतपूर्व छात्रों के साथ बैठक आयोजित

    टाटा स्टील ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रंग-बिरंगे आयोजनों के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता का किया प्रसार

    अंसार खान के प्रयास से गुलाब बाग फेस 2 में बिजली पोल लगाये गए

    आतंक के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने के भारत के अधिकार को विभिन्न देशों ने मान्यता दी: जयशंकर

    सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री मोदी

    उदित राज ने राहुल गांधी के इशारे पर थरूर पर निशाना साधा: भाजपा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.