Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बुद्ध-गया और गयाजी तीर्थ के धरोहर उपेक्षित : पुष्पम प्रिया चौधरी
    Breaking News धर्म बिहार बेगूसराय

    बुद्ध-गया और गयाजी तीर्थ के धरोहर उपेक्षित : पुष्पम प्रिया चौधरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बुद्ध-गया और गयाजी तीर्थ के धरोहर उपेक्षित : पुष्पम प्रिया चौधरी

    बिहार राज्य उप ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट।

    बोधगया( बिहार) : बिहार सरकार ने बोधगया जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र का सत्यानाश कर दिया है. बोधगया में बौद्ध और हिंदू धार्मिक पर्यटन की अपार संभावना है परंतु असक्षम सरकार की अकर्मण्यता ने हमारे धरोहरों की उपेक्षा कर रखी है” यह बात प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने बोधगया के उरुवेला में बुद्ब की 80 फुट की प्रतिमा स्थल की अव्यवस्था और जलजमाव को देखकर कही।विदित हो कि प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करने के लिए आईं थी।
    मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि महाबोधि मंदिर विश्व धरोहर है इसके आसपास विकास की अपार संभावना है परंतु सरकार इसको लेकर निष्क्रिय दिखाई देती है. बोधगया कन्वेंशन सेंटर के नाम पर सैकड़ों करोड़ों रुपये लगाए जा रहे हैं परंतु परिसर के निकट अवस्थित आदि शंकराचार्य का गुंसाई गिरी संप्रदाय का मठ जर्जर अवस्था में है. बिहार सरकार को चाहिए कि प्राचीन धरोहरों को संजोते हुए साथ ही नए सेंटर को विकसित करने की समावेशी नीति अपनानी चाहिए.

    पुष्पम प्रिया चौधरी ने बोधगया यात्रा को अद्भुत बताते हुए कहा कि वर्षों बाद महाबोधि महाविहार, बोधगया में भंते धर्मेंद्र जी के मार्गदर्शन में विस्तृत परिक्रमा का सौभाग्य मिला इस दैवीय, ऐतिहासिक भूमि पर चल कर ‘बिहारी’ होने का गर्व हज़ारों गुणा बढ़ जाता है. उन्होंने कहा कि महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में पहुंच कर यह आशीर्वाद मांगा कि भगवान बुद्ध के बिहार में दुखों का नाश हो, हमारा शौर्य फिर से पूरे विश्व में फैले.
    प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी के महाबोधि मंदिर, बोधगया पहुंचने पर भंते धर्मेंद्र ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।
    इसके बाद प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी बोधगया मठ पहुंची. मठ के पुस्तकालय की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि सरकारों ने मिलकर गौरवशाली पुस्तकालय को नष्ट कर दिया. पुष्पम प्रिया चौधरी ने पुस्तकालय की देख-रेख कर रहे अंकित शिवम से दुर्लभ पुस्तकों और पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण कराने का वायदा किया. अंकित शिवम ने पुस्तकालय में उपलब्ध हस्तलिखित दुर्लभ पांडुलिपियों के बारे में बताया।बोधगया मठ” गया, हिन्दू सन्यासियों के गिरि पंथ का एक प्राचीन मठ है. गिरि पंथ आदि शंकराचार्य के दशनामी संप्रदाय में से एक संप्रदाय है जिसे 1590 में गोसाईं घमंडी गिरी ने गया में स्थापित किया था।
    बोधगया के इस दौरे में प्लुरल्स पार्टी के अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी के साथ राष्ट्रीय महासचिव अनुपम सुमन, प्रेस सचिव मुकेश कुमार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अलका सिंह, बाराचट्टी से पूर्व उम्मीदवार अर्जुन भुइँया, वजीरगंज से पार्टी की पूर्व उम्मीदवार वंदना सिंह, बोधगया से पार्टी की पूर्व उम्मीदवार रही प्रमिला देवी, जिला सचिव निर्भय, बोधगया प्रखंड अध्यक्ष सुंदर,ललिता देवी, चंद्रकांत, सचिन भास्कर, अवनीत, उज्ज्वल, साजन, आनंद, मंजीत, अजय, अमर, सौरभ सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा स्वागत की तैयारी को लेकर बैठक
    Next Article आबकारी विभाग को मिली बड़ी सफलता

    Related Posts

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.