Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एबीवीपी 30 हजार छात्र छात्राओं को अपना सदस्य बनाएगी ;- सदस्यता अभियान प्रमुख
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    एबीवीपी 30 हजार छात्र छात्राओं को अपना सदस्य बनाएगी ;- सदस्यता अभियान प्रमुख

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एबीवीपी 30 हजार छात्र छात्राओं को अपना सदस्य बनाएगी ;- सदस्यता अभियान प्रमुख

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय : सम्पूर्ण विश्व मे छात्रों की सबसे बड़ी आवाज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बेगूसराय ने अपने संगठन विस्तार हेतु आयोजित राष्ट्रव्यापी 15 दिवसीय सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ आज जीडी कॉलेज कैम्पस में विश्वविद्यालय प्रमुख मिलन कुमार व पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजित चौधरी व सदस्यता प्रभारी सोनू सरकार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
    मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं को व छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विश्वविद्यालय प्रमुख मिलन कुमार व पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजित चौधरी ने कहा कि अभाविप ने सदैव ही छात्रहितों की आवाज को बुलंदी तक पहुंचाया है, इसलिए सभी छात्र उत्साह के साथ संगठन का हिस्सा बने व हमारे साथ कदम से कदम मिला अपने हित की आवाज उठाएं, जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद की बेगूसराय इकाई इस बार 30000 छात्रों को परिषद की सदस्यता दिलाने का कार्य करेगी, जिसके लिए पूरे जिले भर के विभिन्न इकाई में कार्यकर्ताओं ने पूरे जोर शोर से अभियान शुरू कर दिया है।
    मौके पर मौजूद जिला सदस्यता प्रभारी सोनू सरकार व जिला सह सदस्यता प्रभारी आर्यन सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता तमाम शैक्षणिक संस्थानों में जाके परिषद के कार्यो की विवेचना करेगी व छात्रों को संगठन से जुड़ने को प्रोत्साहित करेगी, उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद शिक्षा के साथ साथ सामाजिक सेवा कार्य सहित राष्ट्र चेतना व समाज के युवाओं के बीच देश प्रेम व भारतीय संस्कृति के भाव का भी समावेश करता है,शिक्षा जीवन के लिए व जीवन वतन के लिए ध्येय वाक्य के साथ परिषद का सदस्य बने व संगठन के विचारों को युवाओं के बीच सदैव ही प्रसारित करें।
    सदस्यता करवा रहे जीडी कॉलेज अध्यक्ष आदित्य कुमार व अमन कुमार ने कहा कि परिषद के संस्कार हममें एक ओजस्वी व्यक्तित्व का निर्माण करता है, परिषद का कार्यकर्ता होना ही हमसबो के लिए गौरव का विषय है, निरन्तर संगठन व समाज के लिए काम करते रहेंगे व युवाओं को प्रोत्साहित करके अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने के लक्ष्य को पूरा करेंगे।
    मौके पर सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ ने शिक्षकों व छात्रों को सदस्यता दिलवाया।मौके पर शांतनु ,सोनल प्रिया ,सोनाली ,नेहा ,पल्लबी ,राजा ,नितिन ,कन्हैया सहित अन्य मौजूद थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीन बच्चे मां को ग्रामीणों ने दो पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दबोचा। बच्ची के साथ जबरदस्ती करने पर चिल्लाने से ग्रामीणों की कार्रवाई
    Next Article चार दिनों से युवक गायब

    Related Posts

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    June 4, 2026

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.