Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घर में ही मनाएं त्योहार, फिर से भयावह रूप ले सकता है कोरोना: डॉ वीके पॉल
    Breaking News

    घर में ही मनाएं त्योहार, फिर से भयावह रूप ले सकता है कोरोना: डॉ वीके पॉल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण में एक बार फिर से तेजी देखी जा रही है. मौजूदा समय त्योहारों का सीजन है ऐसे में तमाम विशेषज्ञ कोरोना को लेकर ऐहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं. इस बीच नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारों के सीजन में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है. अगर हमसे थोड़ी सी भी चूक हुई तो जो संक्रमण अभी कंट्रोल में दिख रहा है वह फिर से भयावह रूप ले सकता है और सबकी मेहनत बेकार हो जाएगी.उन्होंने कहा कि अगर जरूरी हो तभी घर से बाहर जाएं और मास्क का प्रयोग जरूर करें. यह बिल्कुल न सोचें कि संक्रमण खत्म हो गया है. मास्क उतारने का समय अभी नहीं आया है. उन्होंने कहा कि यह ज्यादा बेहतर होगा कि संक्रमण काल में आप सभी अपने घरों पर ही पिछले साल की तरह ही त्योहार मनाएं. उन्होंने कहा कि संक्रमण की रफ्तार अभी तो थमी है लेकिन हमारी जरा सी लापरवाही इसे बढ़ा सकती है. डॉ. पॉल ने कहा कि वायरस जब भी म्यूटेट करता है तब सारी व्यवस्था को हिला देता है.
    उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वह भी वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं. डॉ. पॉल ने कहा कि हमने जितना अनुमान लगाया था उतनी संख्या में महिलाओं ने वैक्सीन नहीं लगवाई है. गर्भवती महिलाओं के लिए कोरोना की वैक्सीन बहुत ही आवश्यक है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है वह अपना टर्न आने पर दूसरी डोज अवश्य लें.

    बता दें कि इससे पहले भी नीति आयोग ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी जारी की थी. आयोग के मुताबिक सितंबर और अक्टूबर माह में कोरोना की तीसरी लहर देखने को मिल सकती है. इसी बात को लेकर आयोग के सदस्य कई बार लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुपरटेक मामला: SIT गठि‍त, CM योगी ने 15 दिन में मांगी पूरी रिपोर्ट
    Next Article पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र में सरगर्मी तेज

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.