पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को किया याद, बोले ओलंपिक के बाद बदला युवा का मन
जामताड़ा: कुंडहित के बूथ संख्या 111, 112 में पूर्व मंत्री सह नाला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता सत्यानन्द झा बाटुल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात का मासिक रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण सुना| जिसमे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया|मन की बात कार्यक्रम का यह 80वां एपिसोड था| पीएम मोदी ने कार्यक्रम के शुरुआत में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें याद किया|पीएम मोदी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद की आत्मा जहां भी होगी, प्रसन्न होगी क्योंकि दुनिया में भारत की हॉकी डंका ध्यानचंद की हॉकी स्टिक से बजा था और एक बार फिर भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने 41 साल बाद हॉकी में देश का नाम ऊंचा किया|उन्होंने कहा कि कितने ही पदक क्यों न मिल जाएं, लेकिन जब तक हॉकी में पदक नहीं मिलता भारत का कोई भी नागरिक विजय का आनंद नहीं ले सकता है और इस बार ओलंपिक में हॉकी का पदक मिला, चार दशक के बाद मिला|मौके पर जिला मीडिया सह प्रभारी कुन्दन गोस्वामी, मंडल उपाध्यक्ष रोबी बादयकर, सुखेन मंडल, विनय बादयकर, बिकास भारती आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

