देसी कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार
विजय भारती की रिपोर्ट
भगवानपुर (बेगूसराय)थाना क्षेत्र में एक युवक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार होने का समाचार प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार से शनिवार को भगवानपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह थाना क्षेत्र के ताजपुर होटल के समीप दल बल के साथ मौजूद थे तभी हारिचक की तरफ से तेज रफ्तार में एक मोटरसाइकिल सवार ब्यक्ति आ रहा था जो थाना की गाड़ी देख भागना चाहा तभी थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने खदेड़ कर उक्त गाड़ी को रोका एवं उसकी तलासी ली तलासी के दौरान उक्त युवक के कमर से एक देसी कट्टा बरामद हुआ जिसे थानाध्यक्ष ने जप्त कर उक्त युवक को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया वही उक्त युवक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर निवासी स्व रोहित सहनी के 28 वर्षीये पुत्र विकाश कुमार के रूप में की गई जिसे आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26 419,420 आर्म्स एक्ट के तहत कांड 176/21 दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

