Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पति ने की पत्नी की हत्या , शव को शौचालय की टंकी में छुपाया
    अपराध बिहार बेगूसराय

    पति ने की पत्नी की हत्या , शव को शौचालय की टंकी में छुपाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पति ने की पत्नी की हत्या , शव को शौचालय की टंकी में छुपाया

    चन्दन शर्मा ब्युरो चीफ मुंगेर प्रमंडल की रिपोर्ट
    बेगूसराय : चेरियाबरियारपुर प्रखंड क्षेत्र के खांजहांपुर पंचायत के वार्ड संख्या-16 सूरजनगर मे ससुराल वालों के द्वारा लगभग 30 वर्षीय महिला ज्योति कुमारी की हत्या कर शव को शौचालय में छुपा देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त हत्याकांड में पति संतोष शर्मा उर्फ मुन्ना तथा उसके पिता रामचंद्र शर्मा के द्वारा ही अंजाम दिया गया है। बताया जाता है संतोष शर्मा की शादी साल 2012 मे बेगूसराय जिले के उलाव स्थित शर्माटोल मे हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। फिलहाल हताहत महिला के दो बच्चे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया पति नशापान का आदि था। जिससे प्रायः घरेलू कलह का सामना होता था। पत्नी ज्योति के द्वारा पति को नशापान से रोकने पर मारपीट तथा गाली गलौज की बात आम थी। मौके पर हताहत महिला के पिता फुलेन शर्मा ने बताया नशा करने से मना करने पर अक्सर मारपीट की सूचना मिलते रहती थी। मेरी पुत्री के ससुर भी अपने पुत्र को समझाने के बजाय उल्टा उसका साथ देकर मेरी पुत्री पर अत्याचार कर रहे थे। आखिर में उसकी हत्या करके ही दम लिया। महिला के पिता ने उक्त घटना सोमवार को ही अंजाम देने की बात कहते हुए बताया मेरी पुत्री की हत्या कर संतोष व उसके पिता दोनों बच्चे को लेकर मेरे यहां पहुंचे। तथा मेरी पुत्री के लापता हो जाने की बात कहते हुए दोनों बच्चों को छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान पुत्री को खोजते हुए जब उसके ससुराल पहुंचे तो घर बंद था। सभी व्यक्ति घर छोड़कर भाग गए थे। फिर की तलाशी के दौरान शौचालय मे ही उसका शव पड़ा मिला। शव को अंदर दबाने के लिए दो-तीन बोरे में ईंट-पत्थर डाल दिया था। लेकिन शव फुलने के कारण पैर बाहर निकल आया था। जिसे देखकर मायके वालों ने थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष प्रभात रंजन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के समक्ष हताहत महिला के 07 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार ने पिता के द्वारा लगा दबाकर मां की हत्या की बात बताया। तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर अपने कब्जे में लेना चाहा। परंतु स्थानीय लोगों ने विरोध कर वरीय अधिकारियों की मौके पर बुलाने की मांग के साथ पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाही की मांग करते हुए चेरियाबरियारपुर एवं छौड़ाही मुख्य पथ पर जाम लगाकर विरोध प्रारंभ कर दिया। थाना पुलिस मौके पर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने के प्रयास में जुटे थे। लगभग एक घंटे बाद जाम को हटाया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोख्तियारपुर पंचायत के वार्ड 14 में बसें दलित टोले में ना जाने का है रास्ता ना निकलता है नल से जल
    Next Article तीसरी लहर से बचाव के लिए सर्विलांस किट का किया गया वितरण

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.