Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरिमोहन मिश्रा ने मिहीजाम नगर क्षेत्र स्थित शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी त
    Breaking News झारखंड

    राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरिमोहन मिश्रा ने मिहीजाम नगर क्षेत्र स्थित शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी त

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और झारखंड राज्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में शनिवार को राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरिमोहन मिश्रा ने मिहीजाम नगर क्षेत्र स्थित शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा शहीद परिवार से मिलकर उनके बलिदान को सराहा और सम्मानित किया । इस मौके पर श्री मिश्रा कार्यकर्ताओं के साथ सबसे पहले शहीद स्थल पहुंचे जहां शहीदों के वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी मौके पर उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक भारतीय के लिए बड़े गर्व का समय है क्योंकि हम अपने स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास हमारे महान स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जुड़ा हुआ है । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में सत्याग्रह से नमक मार्च तक तथा जन सहयोग आंदोलन से भारत छोड़ो आंदोलन तक और दुनिया के सबसे बड़े और सबसे लंबे समय तक अग्रणी ब्रिटिश शासन के खिलाफ अहिंसा आंदोलन तक एक निर्णायक और ऐतिहासिक भूमिका निभाई । कहा की ज्यों ही हम अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष में प्रवेश करते हैं, कांग्रेस पार्टी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों और उत्तराधिकारियों के साथ-साथ हमारे शहीदों के अपार बलिदान का जश्न मनाने के लिए अपनी अनिवार्यता मानता है । कहां की इस 15 अगस्त को ही नहीं बल्कि आने वाले पूरे वर्ष हम महात्मा गांधी के आदर्शों एवं विचारों के साथ-साथ उन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के प्रति अपने आपको पुनः समर्पित कर करते हैं जिनके अथक लड़ाई के फलस्वरूप हमारे सिद्धांत, अधिकारों एवं संवैधानिक उत्तरदायित्व की नींव पड़ी। उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल के निर्देश के आलोक में प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने जिलावार 14 अगस्त की शाम स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में एक सार्वजनिक समारोह स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद सम्मान दिवस के रूप में मनाने का सभी को निर्देश दिया है। इसी के तहत मिहीजाम शहीद स्थल पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा शहीदों को सम्मान दिया गया । इस मौके पर बिमलेश सिंह, युवा कांग्रेस के कृष्णा राम, देवनंदन यादव, अभिषेक राम, शुभम राम, राजूराम, रोहित राम, महेश ठाकुर, सरफराज शेख, मुस्तफा अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी द्वारा समग्र शिक्षा, शिक्षा विभाग, केजीबीवी एवं एमडीएम की समीक्षा की गई, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
    Next Article किसी भी कार्य के लिए लाभुकों ना लगाना हो प्रखण्ड, अंचल या थानों का चक्कर:उपायुक्त

    Related Posts

    रांची में नितिन नवीन का भव्य स्वागत: BJP संगठन को नई दिशा

    June 6, 2026

    नितिन नबीन का रांची में भव्य स्वागत: भारत का युवा करेगा सकारात्मक राजनीति

    June 6, 2026

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रांची में नितिन नवीन का भव्य स्वागत: BJP संगठन को नई दिशा

    नितिन नबीन का रांची में भव्य स्वागत: भारत का युवा करेगा सकारात्मक राजनीति

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.