Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय बिहार की सभी खबरें प्रमंडल प्रमुख चंदन शर्मा के साथ
    Breaking News Headlines बिहार

    बेगूसराय बिहार की सभी खबरें प्रमंडल प्रमुख चंदन शर्मा के साथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 11, 2021Updated:August 11, 2021No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रात्रि में विद्यालय परिसर में चली गोली, भयभीत रात्रि प्रहरी ने थाना को दिया आवेदन

    विजय भारती की रिपोर्ट
    भगवानपुर (बेगूसराय) थाना क्षेत्र के मेंहदौली गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के परिसर में गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त बाबत उक्त विद्यालय में कार्यरत रात्रि प्रहरी रौशन कुमार पिता अर्जुन महतो ने थाना में एक आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि विगत 8 अगस्त की रात लगभग ग्यारह बजे में विद्यालय के कमरा में बैठा था तभी दरवाजे पर जोरदार धमाका हुआ मैं जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया, मेरी आवाज़ सुनकर मेरे भाई नवीन कुमार तथा प्रवीण कुमार सहित विद्यालय के पास के पड़ोसी विकास कुमार विद्यालय परिसर में आये तब मैं दरवाजा खोला तब देखा कि किवाड़ में एक काला धब्बा बना हुआ था। जिससे प्रतीत हुआ कि किवाड़ पर गोली चलाई गई है। मैं इधर उधर नजरें दौड़ाया तो कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति नज़र नहीं आया। मैं थाना को सूचित किया तब थाना से पुलिस बल आया और मुझे सूरक्षा का भरोसा दिलाया। मेरी किसी से कोई दूसमनी नहीं है। रौशन कुमार ने गोली चलाने वाले पर कार्रवाई करने की मांग की है।
     दो शराबी गिरफतार

    विजय भारती की रिपोर्ट
    भगवानपुर (बेगूसराय)तेयाय ओपी क्षेत्र स्थित अतरुआ तेघरा पथ पर अतरुआ चिमनी के पास ओपी क्षेत्र के रघुनंदनपुर निवासी चंदन कुमार पिता राम उदगार मालाकार तथा इसी गांव के सोनु कुमार पिता उपेन्द्र महतो को शराब पीकर हंगामा करते देख ओपी प्रभारी राजेश कुमार ठाकुर ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    पान समाज ने मनाया पूर्व एम एल सी,स्व0 रविन्द्र ताँती की जयंती

    विजय भारती की रिपोर्ट
    भगवानपुर (बेगूसराय)पान स्वांसी समाज के एकमात्र रहे पूर्व विधान पार्षद जिनके अथक प्रयास से पान समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाया गया, और कुछ ही दिन बाद उनका देहावसान हो गया। उनके पुनयतिथि पर पान समाज ने प्रखण्ड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजवंशी ताँती ने बताया कि,पान बुनकर समाज ने लोगों को तन ढ़कने के लिए अपने हाथों से कपडे़ बुनने का काम किया करता था,आज इस समाज की स्थिति दयनीय है,कारण लोगों को संगठित होकर जीना पडे़गा और अपने हक के लिए लड़ना पडे़गा।।मौके पर उपस्थित युवा समाजसेवी कार्यकर्ता कुमार न्यूटन ने बताया कि आज हर समाज खुद को संगठित कर रहा है,क्यूँकि कहा गया है-संघे शक्ति कलयुगे,इस कली कालखण्ड में संगठन ही शक्ति है।कुमार न्यूटन ने बताया कि जब तक इस समाज में संगत और पंगत चलती रहेगी,तबतक इस समाज को अब कोई आँखें नहीं दिखा सकता।अतः समाज के हर तबके की व्यक्ति को समाजिक आर्थिक और राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेकर समाज को सही दिशा में आगे बढा़ना चाहिए।कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था विकास कुमार ताँती एवं कुन्दन कुमार ने किया।
    तथा कार्यक्रम में अपनी चर्चाएँ श्याम सर,गणेश ताँती,प्रियांशु कुमार,संजीत ताँती,नंदलाल ताँती,रिकेश कुमार,रोहित ताँती सैकडो़ पान समुदाय के लोगों ने भाग लिया।।
    स्थानीय समस्याओं को लेकर अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठे नेता,जनप्रतिनिधि

    स्थानीय समस्याओं को लेकर अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठे नेता,जनप्रतिनिधि
    बीडीओ ने अनशन खत्म करवा
    आशीष कुमार की रिपोर्ट


    मंसूरचक (बेगूसराय)प्रखंड के फाटक चौक मंसूरचक मुख्य सड़क चौराहे पर कांग्रेस नेता रामकुमार चौधरी अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठ गयें हैं।उनके समर्थन में कृष्ण प्रसाद भगवान दास, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय, साठा मुखिया प्रतिनिधि मो सलामत,मंसूरचक मुखिया अरमान कुरैसी,पंचायत समिति सदस्य फूलबाबू,सुरेश महतों,कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतों,मधुकांत कुमार,श्यामनंदन महतों,रामबिलास चौधरी,असरार आलम,राजकिशोर गुप्ता,हरिवंश सिंह,मो. आलम,खुर्शीद रब्बानी आरजू ने भी दिन भर अनशन स्थल पर बैठे रहे .अनशनकारियों की मुख्य मांग भवानीपुर से तकिया भाया धकजरी तक सड़क निर्माण,बलान नदी पुल समसा से पुरानी बाजार से फाटक चौक भवानीपुर तक सड़क निर्माण कार्य,मंसूरचक फाटक चौक सड़क से दशरथपुर तक सड़क निर्माण,पीडब्लूडी खोखसा चौक से साठा चक्का सड़क निर्माण कार्य करवाने, मंसूरचक से दलसिंहसराय का बस टैम्पू चालकों द्वारा मनमानी भाड़ा प्रति ब्यक्ति चालीस रूपये वसूली करने पर रोक लगाते हुए जिला अधिकारी एवं जिला पथ परिवहन के द्वारा निर्धारित भाड़ा को लागू करवाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।उक्त लोगों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब अनशन जारी रहेगी। वही बीडीओ शत्रुघ्न रजक, थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह अनशन पर बैठे लोगों को समझा कर खत्म करवाया।
    नगर परिषद कार्यालय पर सफाई कर्मियों ने जमकर किया हंगामा।

    कई घंटे तक कार्यपालक पदाधिकारी, व ऑफिस स्टाफ को घेरा।

    दैनिक मजदूरी बढोतरी को लेकर बीते कई दिनों से चल रहा आंदोलन।

    पुलिस व अंचलाधिकारी के बचाव के बाद कार्यपालक व कार्यालय कर्मी को जाने दिया गया।

    ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बख़री (बेगुसराय)बख़री नगर परिषद कार्यालय में इनदिनों लगातार हंगामा व गहमा गहमी बना रहता है।बीते तीन दिनों से अपनी माँगो को लेकर धरना पर बैठे सफाई कर्मी यूनियनों के कार्यकर्ता ने जमकर बवाल कांटा अलबत्ता घंटो तक महिला पुरुष सफाई कर्मी ने कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश प्रसाद कार्यालय कर्मी अनुज मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए। बख़री सफाई कर्मी यूनियन के अध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि बीते कुछ दिन पूर्व सामान्य बोर्ड की बैठक में सफाई कर्मियों को दैनिक मजदूरी 300 में इजाफा करते हुए 400 रुपये प्रतिदिन किया गया। लेकिन एक साजिश के तहत बोर्ड की सूची रजिस्टर को 15 दिनों बाद क्लोज कर महज 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। बावजूद सफाई कर्मी उसपर तैयार थे इस आलोक में कार्यालय कर्मियों को राशी बढ़ोतरी के साथ अप्रेल माह का भुगतान भी किया गया। कहा कि सफाई कर्मीयो के साथ व कार्यालय कर्मियों के दो नीति हम स्वीकार नही करेंगे। इसके बाद लगातर तीन दिनों तक धरनाप्रदर्शन किया गया।
    बीते सोमवार को एक समझौता के तहत बातचीत भी हुआ जिसमें नगर व अनुमण्डल प्रशाशन के साथ पुलिस भी मौजूद थी। नगर प्रशासन ने कहा कि पत्र जारी कर कार्यालय कर्मियों के दिये हुए राशी को वापस लिया जाएगा। व सरकार से मार्गदर्शन के बाद ही राशी की बढ़ोतरी की जाएगी। तबतक पुरानी राशी के अनुसार भुगतान किया जाएगा लेकिन किसी तरह का राशी भुगतान नही किया हमलोगों से सिर्फ झूठ बोला गया। व कुछ अखबारों में झूठा बयान दर्ज करवा मामले को निपटारा धरना समाप्य सहित अन्य बाटे अखबारों में साजिश के तहत छपवाया गया जबकि उनका आंदोलन लगातार जारी है।सफाई कर्मी संघ के सदस्यों ने कहा कि जो राशी बोर्ड की बैठक में निर्णय लेने के बाद सूची में बढ़ोतरी की गईं है उसे लागू किया जाए या उक्त बोर्ड के बैठक में लिए गए सभी निर्णय को निरस्त किया जाए। कहा कि जब सामान्य बोर्ड की के निर्णय की कोई अहमीयता ही नही है तो लिए गए सभी फैसले व योजना को खारिज किया जाए। वही घंटो तक कर्मियों ने जमकर बवाल कांटा। सफाई कर्मी कार्यपालक के सरकारी वाहन को घेर जमकर बवाल कांटा। तो वही कार्यालय कर्मी अनुज मिश्रा के साथ तनातनी भी हुई। माहौल को बिगड़ता देख बख़री थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दिया गया तो दरोगाराजेन्द्र पाल दलबल के साथ कार्यालय पहुंचे इसके कुछ देर बाद अंचला अधिकारी भी पहुँच कर्मियों को शांत करने का प्रयाश असफल रहा। बाद में सफाई कर्मी यूनियन को इसके निराकरण केलिए अनुमंडलाधिकारी ने आज अपने कार्यालय पर बुलाया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुराने मंदिर का ढांचा और मूर्तियां मिलने के बाद महाकाल मंदिर में खुदाई में निकला शिवलिंग
    Next Article झारखंड ऑप्थमोलीजिकल सोसायटी द्वारा कोरोना के इस वैश्विक संकट काल में अतुलनीय भूमिका निभाई गई हैं जिसकी जितनी प्रसंशा की जाए वो कम: बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    June 7, 2026

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.