Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय अपराध की खबरें चंदन शर्मा और विजय भारती के साथ
    Breaking News Headlines अपराध बिहार

    बेगूसराय अपराध की खबरें चंदन शर्मा और विजय भारती के साथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 6, 2021No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    840 लिटर अंग्रेजी शराब बरामद

    पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी एक ट्रक तथा एक अल्टो सहित एक कारोबारी गिरफ्तार

    पति की मौत के 4 दिन बाद पत्नी भी सदमे में पत्नी द्वारा भी आत्महत्या करने का मामला आया सामने

    साइबर क्राइमर ने गायब किया 89 हजार रुपए।

     

    विजय भारती की रिपोर्ट
    भगवानपुर (बेगूसराय) तेघड़ा अनुमंडल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। तेयाय ओपी क्षेत्र से भारी मात्रा में शराब बरामद होने का समाचार प्रकाश में आया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बीती देर रात तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में तेघड़ा इन्स्पेक्टर रामनिवास तेयाय ओपी प्रभारी राजेश कुमार ठाकुर सहित अन्य पुलिस बल तेयाय ओपी क्षेत्र के सीमा पर स्थित चक्का गांव में अवस्थित बसबिट्टी के पास सूनसान जगह में खड़ी एक ट्रक को जब्त कर लिया जिससे भारी मात्रा में शराब बरामद होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक से पुलिस ने रेस इन रीच कम्पनी का 750 एम एल का 252 बोतल,375 एम एल का 840 बोतल तथा 180एम एल का 1872 बोतल बरामद किया है जो कुल 840 लिटर 960 ग्राम है। पुलिस ने शराब लदे ट्रक जिसका नम्बर बीआर ओ 1जीबी 7389 तथा एक अल्टो कार जिसका नम्बर जे एच ओ 9ई8003को भी जब्त कर लिया है जिसपर शराब माफिया सवार थे। वहीं बछबाडा थाना क्षेत्र के गोधना निवासी जयदेव चौधरी के पुत्र शराब कारोबारी रंजीव कुमार चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया है । अन्य शराब कारोबारी पुलिस को देखते ही फरार हो गए। गिरफ्तार रंजीव कुमार चौधरी को पुलिस ने जेल भेज दिया है वहीं अन्य की तलाश में पुलिस जुट गई है।

    पति की मौत के 4 दिन बाद पत्नी भी सदमे में पत्नी द्वारा भी आत्महत्या करने का मामला आया सामने ।

    ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    गढ़पुरा,बेगूसराय ।थाना क्षेत्र के कोरैय गांव अपने मायके में पति की मौत के 4 दिन बाद पत्नी के भी सदमे में आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के दुनही निवासी रामचंद्र सिंह के स्वर्गीय पुत्र सुमंत कुमार की 30 वर्षीय पत्नी सौम्या कुमारी के रूप में की गई .बताया गया कि बीते मंगलवार को सुमंत की मौत हो गई थी जिस समय मृतक सौम्या अपने मायके में थी जो मौत अबतक लोगों के लिए रहस्यमय बना हुआ है.जब पति की मौत की खबर मालूम हुई तो वह अपने बाल बच्चों को लेकर सगे संबंधियों के साथ सौम्या ससुराल पहुंची तो परिवार के अन्य लोग व गांव वालों ने मृत पति का मुंह भी देखने नहीं दिया एवं घर बाले घर से भगा दिया तथा आनन-फानन में शव को जला दिया था .जिसके बाद पत्नी सौम्या के द्वारा अपने पति की मौत को लें परिवार के अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए मामला दर्ज कराया गया था.जिस बात की गुत्थी पुलिस अब तक सुलझाने में ही जुटी थी कि अचानक शुक्रवार की सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली कि आवेदिका सौम्या कुमारी ने भी सदमे में आत्महत्या कर लिया.सूचना पाकर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार आनंद पुलिस बल के साथ मृतक के घर पहुंच मामले की छानबीन जुट गए .जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के कोरैय गांव से मृतिका के मायक़े वालों के द्वारा इस बात की सूचना दी गई जहां मामले की छानबीन में पता चला की सौम्या ने दुपट्टे का फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है.मामले की छानबीन करते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय भेजा गया है. मौके पर मुखिया शंभू झा सरपंच श्री रामनरेश सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
    4 दिनों के अंदर पिता व माता की मौत के बाद मृतक के तीन अनाथ बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था .बताते चलें कि मृतक सुमंत व सौम्या का 12 वर्ष पूर्व शादी हुआ जिससे तीन संतान थे.जिसमें 10 साल की बड़ी बेटी आयुषी कुमारी ,6 साल की दूसरी लड़की आकृति कुमारी एवं डेढ़ वर्ष का पुत्र दिव्यांशु का रो रो कर बुरा हाल था वही मृतिका की माता मंजू देवी ,पिता हरेराम सिंह, छोटी बहन एवं गांव समाज के लोगों का भी रो रो कर बुरा हाल था जो सभी लोग इस भावुक पल में अपने आप को नहीं रोक पा रहे थे।

    साइबर क्राइमर ने गायब किया 89 हजार रुपए।

    ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बरौनी ,बेगूसराय । रिफाइनरी कर्मी रामसुमिरन सिंह का पुत्र संजीब कुमार के एसबीआई बैंक खाते से साइबर क्राइम के तहत 89 हजार 442 रुपए की निकासी करने का मामला रिफाइनरी ओपी में कांड संख्या 320 /21 के तहत जालसाजी का मामला दर्ज कराया गया है। आवेदक संजीब कुमार के अनुसार गुरुवार को मेरे मोबाइल पर अज्ञात मोबाइल से फोन आया कि आपका सिम बंद हो रहा है।आप अविलंब बारह रुपया का रिचार्ज कराए। उन्होंने कहा जैसे ही मैंने एसबीआई यूनो से पैसा भेजा। उसके बाद मेरे भारतीय स्टेट बैंक रिफाइनरी कैम्पस के खाता से तीन बार निकासी की गई। पहली बार बीस हजार रुपया, दूसरी बार 65. हजार एक रुपया एवं तीसरी बार 4441 रुपया की निकासी की गई।जो कि 89 हजार 442 रुपया । बरौनी रिफाइनरी ओपी प्रभारी अयूब अली के द्वारा मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। विदित हो कि इन दिनों मोबाइल के जरिए साइबर क्राइम की घटनाएं हो रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में आहूत राजस्व एवं राजस्व संग्रहण से संबंधित बैठक संपन्न
    Next Article थ्री डी प्रिटिंग प्रौद्योगिकी और अंग प्रत्यारोपण पर प्रभावों के बारे में अध्ययन को इंटरनेशनल जर्नल आँफ मेडिकल रिसर्च एण्ड हेल्थ साईंसेज के अगले संस्करण में होगा प्रकाशित

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.