Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से परेशानी
    Breaking News Headlines बिहार

    गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से परेशानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से परेशानी

    ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बलिया/बेगूसराय :- प्रखंड क्षेत्र के गंगा तटवर्ती इलाके समेत दियारा वासियों की मुश्किलें बढ़ने लगी है. लगातार हो रही गंगा के जलस्तर में वृद्धि से अब बाढ़ का पानी दियारा जाने वाली मुख्य सड़कों पर भी चढ़ चुका है. दियारा जाने वाली कई मुख्य सड़कों पर बाढ़ का पानी फैल जाने से दियारा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भी परेशानी होनी शुरू हो गई है. हालांकि किसी तरह लोग मुख्य सड़कों से ही बाजार हेतु जोखिम उठकर आवागमन जारी रखे हुये हैं. बुधवार की रात में गंगा के जलस्तर में हुई वृद्धि से सड़कों पर पानी फैला है. गुरुवार को भी धीरे-धीरे गंगा का जलस्तर में वृद्धि ही हो रही है. जिससे आगामी दिनों में आवागमन की मुश्किलें और भी बढ़ सकती है. बताया जाता है कि दियारा जाने वाली मनसेरपुर-शादीपुर पथ पर 2 जगहों पर करीब 50 से 100 फूट तक सड़क पर पानी फैला हुआ है. जबकि ताजपुर पंचायत के सैदपुर के समीप एक पुलिया के पास भी सड़क पर करीब 2 फुट पानी फैल जाने से वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है. लोग उक्त सड़क पर नाव के सहारे एवं पैदल किसी तरह पार अर रहे हैं. जो खतरे से खाली नहीं है. जबकि नाव से 50 फूट पार कराने के एवज में नाविकों के द्वारा लोगों से 20 से 50 तक का भाड़ा भी वसूला जा रहा है. जबकि स्थानीय प्रशासन के द्वारा क्षेत्र में नाव की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है. दूसरी ओर बाढ़ का पानी लखमिनियां-मसुदनपुर पथ पर चेचियाही ढाव के समीप भी सड़क पर बाढ़ का पानी फैल गया है. जहां करीब 1 फुट तक पानी फैला हुआ है. जिससे दियारा क्षेत्र के मीरअलीपुर, मसुदनपुर, शाहपुर, शिवनगर, भवानंदपुर एवं मुंगेर जिले के कुतलूपुर पंचायत के हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी होने लगी है. दूसरी और बाढ़ का पानी खेतों में फैल जाने से हजारों एकड़ में बुवाई की गई खरीफ की फसल नष्ट होने लगी है. क्षेत्र के किसानों की फसलें तो नष्ट हो ही गई अब पशुपालकों को पशुचारे का भी संकट सताने लगा है. स्थानीय प्रशासन के द्वारा भी लागातार बढ़ते जलस्तर पर नजर रखी जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय की खबरें निशांत विजय भारती प्रभात के साथ
    Next Article बेगूसराय से अपराध की खबरें चंदन शर्मा के साथ

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    June 20, 2026

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.