Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जितेंद्र बबलू ने मेरे घर में लगाई थी आग, उसे BJP से करें बाहर: ​रीता बहुगुणा जोशी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    जितेंद्र बबलू ने मेरे घर में लगाई थी आग, उसे BJP से करें बाहर: ​रीता बहुगुणा जोशी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से नेताओं ने पार्टियां बदलनी शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में बसपा नेता जितेंद्र सिंह बबलू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए.जितेंद्र सिंह बबलू वरिष्ठ भाजपा नेत्री रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने के मामले में आरोपी हैं. इस मामले में जब रीता बहुगुणा जोशी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”मैं आश्चर्यचकित हूं, क्योंकि यही आदमी था जिसने 2009 में मेरे घर में आग लगाई थी. मुझे पूरा यकीन है कि इसने पार्टी से यह बात छिपाई होगी. यूपी भाजपा अध्यक्ष इस मामले से अनभिज्ञ होंगे. मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष से गुजारिश करती हूं कि इस आदमी को पार्टी से बाहर किया जाए. मेरे घर में आग लगाने के अलावा भी कई आपराधिक मामले इसके खिलाफ दर्ज हैं.”आगजनी का यह मामला साल 2009 का है. तब रीता बहुगुणा जोशी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हुआ करती थीं. मायावती के मुख्यमंत्रित्व काल में हुई इस घटना में बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू व नेता इंतजार अहमद आब्दी उर्फ बॉबी के अलावा कई अन्य के नाम सामने आए थे. खुद उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जितेंद्र सिंह बबलू को पार्टी की सदस्यता दिलवाई. इस मौके पर प्रदेश महामंत्री व कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक भी मौजूद रहे. रीता बहुगणा जोशी वर्तमान में प्रयागराज से भाजपा की सांसद हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रशांत किशोर ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार के पद से दिया इस्तीफा
    Next Article अयोध्या में भूमिपूजन का एक साल : जहां राम का नाम लेने में रोक थी वहां लगते हैं जयकारे

    Related Posts

    रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती पर सांस्कृतिक चेतना का संदेश

    May 9, 2026

    राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय खजूरी में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

    May 9, 2026

    उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बागडेहरी में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती धूमधाम से मनाई गई

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती पर सांस्कृतिक चेतना का संदेश

    राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय खजूरी में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

    उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बागडेहरी में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती धूमधाम से मनाई गई

    जामताड़ा की रेल सुविधाओं को लेकर पहल, मांगों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

    बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने की सलाह

    फतेहपुर में स्कूलों व योजनाओं का निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

    एफसीआई गोदाम व आरोग्य केंद्र निरीक्षण में मिली खामियां, कार्रवाई के निर्देश

    करमाटांड़ प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के निर्देश

    मंडल कारा जामताड़ा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त मिली

    झारखंड लोजपा खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता रंजन ने वर्ल्ड रिकॉर्डधारी बाल तैराक इशांक सिंह को किया सम्मानित, कहा- पूरे विश्व में बढ़ाया झारखंड का मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.